AI Deepfake Detection Feature

इस फोन में है सिर्फ ऐसा AI फीचर, सेकंडों में पकड़ेगा Deepfake

6 mins read
1.2K views
January 12, 2025

हाल ही में HONOR ने एक ऐसा फोन पेश किया है, जिसमें AI Deepfake वीडियो के बारे में आपको अलर्ट करने के लिए एक खास फीचर जोड़ा गया है।

AI Deepfake Detection Feature: मॉडर्न टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है,  लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। इसमें डीपफेक जैसे टेक कई तरह के खतरे भी पैदा कर रही है। बता दें कि डीपफेक एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें किसी व्यक्ति के चेहरे और आवाज को कॉपी करके नकली वीडियो बनाए जाते हैं। ये वीडियो इतने रियल लगते हैं कि इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए HONOR ने एक ऐसा फोन पेश किया है, जिसमें AI Deep Fake Recognition फीचर देखने को मिल रहा है।

एड में दिखाया गया खास AI फीचर

कंपनी ने एक एड के जरिए इस फीचर को हाईलाइट किया है। इस एड में एक लड़की अपने घर पर फोन करके कहती है कि मैं बड़ी मुसीबत में हूं, मुझे बचा लो और मुझे पैसों की जरूरत है। लड़की की ये बात जानकर परिवार वाले डर जाते हैं और पैसे भेजने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन तभी लड़की घर आ जाती है, जिसे देखकर उसके पैरेंट्स काफी हैरान होते हैं।

मामले का खुलासा होने पर परिवार को पता चलता है कि उनके साथ स्कैम होने वाला था। तभी कंपनी अपने फोन का परिचय देती है और बताती है कि उनका डिवाइस ऐसे AI डीपफेक वीडियो को सिर्फ 3 सेकंड में पहचान सकता है। दरअसल, कंपनी ने इस फीचर को HONOR Magic7 Pro में पेश किया है। गौर करने वाली बात है कि ये फीचर काफी काम का है। अभी तक Apple, Google और Samsung के लाखों रुपये के फोन में भी ये फीचर नहीं है।

कैसे काम करता है ये फीचर

वीडियो का पिक्सल एनालिसिस फीचर वीडियो के हर फ्रेम को बारीकी से चेक करता है। फर्जी वीडियो में अक्सर पिक्सल और चेहरे की हरकतों में बदलाव अलग-अलग होता है, जिसे AI तुरंत पकड़ लेता है। इतना ही नहीं, अगर वीडियो में आवाज फर्जी है, तो AI उसकी फ्रीक्वेंसी और पैटर्न चेक करता है। इसके अलावा ये फीचर वीडियो का बैकग्राउंड डेटा भी चेक करता है, जिससे पता लगाया जा सकता है कि उसे एडिट किया गया है या नहीं।

कैसे ऑन करें ये फीचर

अगर आपके पास HONOR Magic7 Pro है, तो आपको अभी इस फीचर को ऑन कर लेना चाहिए। इसके बाद आपको हर कॉल पर AI Deepfake वीडियो अलर्ट मिलेगा।

  • अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
  • प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी ऑप्शन पर करें।
  • स्क्रॉल करने पर डिवाइस एंड डेटा प्रोटेक्शन का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • AI डीपफेक डिटेक्शन फीचर को ऑन कर दें।
  • अब आपको हर वीडियो कॉल पर AI डीपफेक का अलर्ट मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Supreme Court
Previous Story

SC की वॉर्निंग, यह वेबसाइट चुरा रहा आपका प्राइवेट डेटा

Elon Musk
Next Story

एलन मस्क ने लॉन्च किया Grok AI, अब FREE में कर सकेंगे ये काम

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss