Starlink पाकिस्तान में भी देगा सैटेलाइट इंटरनेट, करवाया रजिस्ट्रेशन

5 mins read
776 views
Technical News
January 7, 2025

Starlink ने सपाकिस्तान में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। अब लाइसेंसिंग की प्रक्रिया चल रही है। लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी पाकिस्तान में भी अपनी सेवाएं दे सकेगी।

Starlink In Pakistan: Starlink पाकिस्तान में एंट्री की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पाकिस्तान में खुद को रजिस्टर करा लिया है और अब आगे की कार्रवाई कर रही है। इसकी जानकारी पाकिस्तान की आईटी और टेलीकॉम मंत्री शजा फातिमा ने दिया है। यानी की लाइसेंस मिलने के बाद Starlink पाकिस्तान में सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया करा सकेगी।

सैटेलाइट से इंटरनेट मुहैया कराती है Starlink

बता दें कि Starlink इंटरनेट एक्सेस देने के लिए वायर या टावर जैसे ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर नहीं है। यह लो अर्थ ऑर्बिट में भेजे गए सैटेलाइट के ग्रुप की हेल्प से इंटरनेट मुहैया कराता है, जिसकी वजह से उन इलाकों में भी इंटरनेट की सुविधा दी जाती है, जहां नेटवर्क की कमी होती है। इसमें घर के ऊपर एक एंटीना लगाया जाता है। यह सैटेलाइट से जुड़कर इंटरनेट एक्सेस देता है। फिलहाल, Starlink ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत करीब 100 देशों में अपनी सेवाएं दे रहा है।

Starlink के अलावा Amazon, OneWeb और कुछ चीनी कंपनियां सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया करा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी कंपनियां भी पाकिस्तान में यह सेवा शुरू करना चाहती हैं। इन कंपनियों ने इस संबंध में पाकिस्तानी सरकार से जानकारी मांगी है।

Jio- Airtel भी सैटेलाइन इंटरनेट देने की सोच रहे हैं

जनवरी के अंत तक Starlink को भारत में स्पेक्ट्रम आवंटित होने की भी उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी अगले महीने तक भारत में अपनी सेवाएं देना शुरू कर सकती है। मालदीव दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र का एकमात्र देश है, जिसने Starlink को लाइसेंस दिया है। इसके अलावा बाकी सभी देश इसके तकनीकी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि Starlink के अलावा Jio और Airtel भी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

TRAI
Previous Story

अब बिना आपकी परमिशन के नहीं आएंगे कोई कॉल्स!

cyber crime
Next Story

स्कैमर्स को कैसे पता चलता है आपकी सारी डिटेल्स?

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss