TRAI

अब बिना आपकी परमिशन के नहीं आएंगे कोई कॉल्स!

6 mins read
1.3K views
January 7, 2025

फर्जी मार्केटिंग कॉल्स को पूरी तरह से रोकने के लिए TRAI ने नई योजना बनाई है। यूजर्स की बिना उनकी इजाजत के कॉल्स को रोकने की गाइडलाइन जनवरी में लागू की जा सकती है।

TRAI On Spam Call: अगर आप भी मार्केटिंग कॉल से परेशान हो गए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। दरअसल, अब TRAI ने ऐसे कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है क्योंकि TRAI इस महीने एक नया पायलट प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है, जिसमें यूजर की परमिशन के बिना उसके नंबर पर कोई मार्केटिंग कॉल और मैसेज नहीं आ पाएंगे। इसके लिए DLT सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। इस मामले में TRAI के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि नियामक फर्जी स्पैम कॉल को रोकने के लिए रेगुलेशन को और सख्त बनाया जा रहा है।

पूरी तरह बंद होंगे अनचाहे कॉल्स

TRAI इसी महीने स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए ऑथराइजेशन फ्रेमवर्क लाने जा रहा है, जिसे कुछ ही हफ्तों में लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद यूजर के नंबर पर सिर्फ उन्हीं टेलीमार्केटर्स के कॉल आएंगे, जिन्हें उसने परमिशन दी है। 2024 में टेलीकॉम रेगुलेटर ने स्पैम कॉल और मैसेज पर लगाम लगाने के लिए कई नए नियमों का ऐलान किया था। इनमें से फर्जी कॉल और मैसेज को लेकर एक नया नियम अक्टूबर में लागू किया गया था। इस नियम के आने से यूजर के फोन पर उन टेलीमार्केटर्स के URL वाले वाले मैसेज नहीं आएंगे, जिन्हें व्हाइटलिस्ट नहीं किया गया है।

कई यूजर्स को होगा फायदा

साथ ही नेटवर्क स्तर पर फर्जी टेलीमार्केटिंग कॉल को ब्लॉक करने के लिए भी नियम लागू किया गया है। मैसेज ट्रेसेबिलिटी नियम को 11 दिसंबर 2024 से लागू किया गया है, ताकि यूजर्स के फोन पर आने वाले फर्जी मैसेज को आसानी से ट्रैक किया जा सके। मैसेज ट्रेसेबिलिटी का फायदा देश के 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स को होगा।

मैसेज सेंडर का पता करना आसान

मैसेज ट्रेसेबिलिटी नियम के अनुसार, यूजर के मोबाइल पर आए मैसेज के सेंडर को ट्रेस करना आसान हो जाएगा। हैकर्स द्वारा भेजे गए फर्जी कमर्शियल मैसेज यूजर तक नहीं पहुंच पाएंगे और उसे नेटवर्क लेवल पर ही ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस तरह यूजर्स के साथ फ्रॉड का खतरा बहुत कम हो जाएगा, इसके साथ ही मैसेज भेजने वाले का पता जल्द लगाया जा सकेगा। टेलीकॉम रेगुलेटर के नए मैंडेट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों को यूजर के नंबर पर आए किसी भी मैसेज की पूरी चेन के बारे में पता होना चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

VPN App
Previous Story

Google और Apple स्टोर से हटाए गए ये VPN एप्स, देखें लिस्ट

Technical News
Next Story

Starlink पाकिस्तान में भी देगा सैटेलाइट इंटरनेट, करवाया रजिस्ट्रेशन

Latest from Tech News

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss