Spotify ने लॉन्च किया लॉसलेस ऑडियो, म्यूजिक सुनना होगा और प्रीमियम

Spotify ने लॉन्च किया लॉसलेस ऑडियो, म्यूजिक सुनना होगा और प्रीमियम

7 mins read
886 views
September 11, 2025

Spotify Lossless Audio: Spotify ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कंपनी ने अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए Lossless Listening की सुविधा पेश की है जिसमें गानों को हाई रेजोल्यूशन ऑडियो में सुना जा सकता है। इसकी घोषणा 10 सितंबर को की गई थी और अब यह अपडेट 50 से ज्यादा देशों में लागू हो रहा है। इनमें अमेरिकाब्रिटेनजर्मनीजापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।  

Spotify ने प्रीमियम यूजर्स के लिए लॉसलेस ऑडियो फीचर लॉन्च किया है। अब गाने सुनें 24 bit/44.1 kHz FLAC क्वालिटी में और पाएं स्टूडियो जैसी क्लियर साउंड।

इस फीचर के साथ यूजर्स गानों को 24-bit/44.1 kHz FLAC क्वालिटी में सुन पाएंगे। यह क्वालिटी जेनरल स्ट्रीमिंग की तुलना में कहीं बेहतर है। इसमें आवाज बेहद क्लियर और डिटेल्ड में सुनाई देती है जिससे म्यूजिक सुनने का एक्सपीरियंस और भी खास बन जाता है। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा अक्टूबर तक सभी प्रीमियम सब्सक्राइबर्स तक पहुंच जाएगी 

लॉसलेस ऑडियो क्या है? 

Lossless Audio एक ऐसा ऑडियो फॉर्मेट है जिसमें साउंड डेटा को कंप्रेस नहीं किया जाता। इसकी वजह से म्यूजिक अपनी असली क्वालिटी में बना रहता है। इसका फायदा यह है कि सुनने वाला वही अनुभव करता है जैसा रिकॉर्डिंग स्टूडियो में तैयार किया गया था। आम स्ट्रीमिंग फॉर्मेट में कई बार कुछ डिटेल्स खो जाते हैं लेकिन लॉसलेस में हर आवाजहर इंस्ट्रूमेंट और हर बीट साफ सुनाई देती है। 

READ MORE: VIDEO: AI गर्लफ्रेंड Meo करेगी आपसे प्यारी-प्यारी बातें और फ्लर्टलेकिन

Spotify पर लॉसलेस ऑडियो कैसे चालू करें? 

यह फीचर सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे चालू करने के लिए ऐप में जाकर Settings and Privacy मेन्यू खोलना होगा और वहां से Media Quality ऑप्शन चुनना होगा। यहां Wi-Fi, मोबाइल डेटा या डाउनलोड्स के लिए Lossless Streaming का ऑप्शन मिलेगा। जैसे ही इसे ऑन किया जाएगा गाना चलते समय Now Playing स्क्रीन और Connect Picker में एक लॉसलेस इंडिकेटर दिखाई देगा। 

किन डिवाइसों पर मिलेगा सपोर्ट? 

यह फीचर मोबाइलडेस्कटॉप और टैबलेट ऐप्स पर उपलब्ध होगा। साथ हीयह Spotify Connect सपोर्ट करने वाले डिवाइसों जैसे Sony, Bose, Samsung और Sennheiser पर भी चलेगा। हालांकिकंपनी ने साफ कहा है कि Bluetooth कनेक्शन पर पूरी तरह लॉसलेस ऑडियो नहीं मिल पाएगा क्योंकि इसमें बैंडविड्थ की सीमा होती है। बेहतर अनुभव के लिए Spotify ने यूजर्स को Wi-Fi और वायर्ड हेडफोन्स या स्पीकर्स इस्तेमाल करने की सलाह दी है। 

READ MORE: Spotify पर मिले Porn Videos 

ध्यान देने योग्य बातें 

लॉसलेस फाइल्स जेनरल गानों से बड़ी होती हैं इसलिए ये ज्यादा स्टोरेज और डेटा खर्च करती हैं। इन्हें प्ले होने में थोड़ा समय भी लग सकता है, लेकिन म्यूजिक लवर्स और ऑडियोफाइल्स के लिए यह अपडेट किसी तोहफे से कम नहीं है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

मिलिए अबिदुर चौधरी से... सबसे पतले iPhone के पीछे छिपा है क्रिएटिव दिमाग
Previous Story

मिलिए अबिदुर चौधरी से… सबसे पतले iPhone के पीछे छिपा है क्रिएटिव दिमाग

सैम ऑल्टमैन का इशारा, क्या Siri की जगह लेगा ChatGPT?
Next Story

सैम ऑल्टमैन का इशारा, क्या Siri की जगह लेगा ChatGPT?

Latest from Tech News

Don't Miss