Spotify

Spotify पर मिले P*rn Videos

4 mins read
3K views
December 30, 2024

Reddit यूजर ने Spotify सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें पोर्नोग्राफिक वीडियो सुझाव के तौर पर दिखाई देने लगा।

Spotify Controversy: Spotify उस समय विवादों में आया जब कुछ यूजर्स को सर्च रिजल्ट में एडल्ट कंटेंट दिखाई देने लगा। Reddit यूजर ने Spotify सर्च का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें रैपर MIA को सर्च करने पर सजेशन में पोर्नोग्राफिक वीडियो दिखाई दे रहा है। इस मामले में Spotify के प्रवक्ता ने कहा कि इस कंटेंट को प्लेटफॉर्म की पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण हटा दिया गया है।

कंपनी ने क्या कहा

Spotify की कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी के अनुसार, यौन कंटेट से संबंधित कोई भी कंटेट हटा दी जाती है। Reddit पर कई पोस्ट में सर्च रिजल्ट में पोर्नोग्राफि वीडियो और यूजर की डिस्कवरी वीकली प्लेलिस्ट में कामुक ऑडियो ट्रैक के एग्जाम्पल शेयर किए गए हैं। 2022 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि Spotify पर हार्डकोर सेक्स इमेज अपलोड करने की कोशिश करने वाले लोगों की संख्या चौंकाने वाली है।

ऐप में यूजर की प्रोफाइल में पोर्नोग्राफिक कंटेंट को ब्लॉक करने का ऑप्शन भी है, लेकिन इस फिल्टर के चालू होने के बावजूद कुछ कंटेंट सर्च में दिखाई देते हैं। Spotify के नियमों के अनुसार, पोर्नोग्राफी या यौन संतुष्टि के उद्देश्य से न्यूडिटी या सेक्सुअल ग्रैटिफिकेशन प्रतिबंधित है।

2008 में लॉन्च हुआ था Spotify

Spotify 2008 में लॉन्च हुआ था और आज यह 100 मिलियन से ज्यादा गानों, 6 मिलियन पॉडकास्ट और 3.5 लाख ऑडियोबुक के साथ दुनिया का सबसे फेमस ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है।

Spotify के मुताबिक,  वह 180 से ज्यादा देशों में अपनी सेवाएं देते हैं, जहां 640 मिलियन यूजर और 252 मिलियन प्रीमियम सब्सक्राइबर हैं। 2024 की तीसरी तिमाही में Spotify के प्रीमियम यूजर की संख्या बढ़कर 252 मिलियन हो गई। वहीं, कुल मासिक सक्रिय यूजर की संख्या साल-दर-साल 11% बढ़कर 640 मिलियन हो गई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI Chatbot
Previous Story

AI से पूछेंगे ये 5 सवाल तो जाना पड़ेगा जेल!

YouTube
Next Story

YouTube चलाना हुआ और आसान, आ रहा ‘Play Something’ बटन

Latest from Latest news

Don't Miss