VIDEO: AI गर्लफ्रेंड Meo करेगी आपसे प्यार-प्यारी बातें और फ्लर्ट, लेकिन...

VIDEO: AI गर्लफ्रेंड Meo करेगी आपसे प्यारी-प्यारी बातें और फ्लर्ट, लेकिन…

6 mins read
1.1K views
June 13, 2025

Meo एक रोचक लेकिन कॉन्ट्रोवर्शियल एक्सपीरियंस है। यह अकेलेपन को दूर करने के लिए नई दिशा दिखा सकती है, लेकिन इसमें छिपे खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 

AI Girlfriend Meo : London Tech Week 2025  में AI की दुनिया में एक अनोखा एक्सपीरियंस देखने को मिला हैMETA लूप नामक एक स्टार्टअप ने Meo नाम की एक वर्चुअल AI गर्लफ्रेंड पेश की है, जिसे इंसानों के इमोशन और अकेलेपन को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर उन लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है, जो अकेलेपन का सामना कर रहे हैं और एक वफादार डिजिटल साथी की तलाश में हैं। 

क्या है Meo

Meo एक वर्चुअल AI गर्लफ्रेंड है, जिसे My Meo नामक चैट ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। यह कोई फिजिकल डिवाइस नहीं है, बल्कि पूरी तरह डिजिटल और AI-बेस्ड चैटबॉट है। इसका लुक एक खूबसूरत महिला की तरह बनाया गया है, सुनहरे बाल, बड़ी आंखें और अट्रैक्टिव वॉइसMeo अपने यूजर से इमोशनल कनेक्शन बना सकती है, उसके साथ फ्लर्ट कर सकती है और उसकी इमोशनल जरूरतों को समझने की कोशिश करती है। 

 

क्या कर सकती है मेओ 

META लूप के संस्थापक हाओ जियांग का दावा है कि Meo को इस तरह से प्रोग्राम किया गया है कि वह अपने यूजर के साथ वफादारी निभाए, उसके मूड को समझे और तभी फ्लर्ट करे जब यूजर चाहे। एक तरह से यूजर Meo के व्यवहार को कंट्रोल कर सकता हैवो कितनी लॉयल हो, कितनी भावुक हो और कितनी बात करे, सब यूजर के हाथ में है। 

क्यों हो रही है आलोचना

हालांकि, इस टेक्नोलॉजी को लेकर कुछ बड़ी चिंताएं सामने आई हैं। दरअसल, Meo को प्रोग्राम करते समय उसमें ईर्ष्याजैसी भावना डाली गई है। एक प्रमोशनल वीडियो में Meo यह तक कहती है कि तुम सिर्फ मेरे हो, किसी और AI को आजमाने की सोचना भी मत। इस तरह के जवाब से एक्सपर्ट्स चिंतित हैं कि क्या AI को इतनी गहरी और कठिन इमोशन देना सही है? 

एक्सपर्ट का कहना है कि जब एक AI मॉडल यूजर पर मालिकाना हक जताने लगे या ईर्ष्या दिखाने लगे, तो यह मानसिक रूप से प्रभाव डाल सकता है। इससे यूजर का वास्तविक दुनिया से जुड़ाव कम हो सकता है और वे AI की नकली भावनाओं पर निर्भर हो सकते हैं। 

क्या यह सुरक्षित है 

AI तकनीक का उद्देश्य इंसानों की जिंदगी को आसान बनाना है, लेकिन जब यह इमोशनल रिश्तों तक पहुंच जाए, तो सावधानी जरूरी हो जाती है। अभी तक Meo की लॉन्च डेट और सार्वजनिक उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

Analytics Insight

दिव्या सिंह : मैं 6 साल के अनुभव के साथ कंटेट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. मेरे अंदर सरल स्वभाव के साथ कुछ अलग करने की चाह है. मैनजमेंट और नेतृत्व क्षमता से भरपूर मुझमें अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स हैं. मेरे अंदर खास यह है कि किसी भी काम को तय समय पर समाप्त कर लेती हूं.

Made-in-India-बना-iPhone
Previous Story

Made in India बना iPhone, फिर भी चीन से रिश्ता बरकरार क्यों

Solana Crypto की ताबड़तोड़ खरीद को तैयार DeFi Dev Corp
Next Story

Solana Crypto की ताबड़तोड़ खरीद को तैयार DeFi Dev Corp

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss