Apple Logic Pro अपडेट, म्यूजिक बनाने वालों के लिए खुशखबरी

Apple Logic Pro अपडेट, म्यूजिक बनाने वालों के लिए खुशखबरी

6 mins read
997 views
May 29, 2025

Apple ने अपने प्रोफेशनल म्यूजिक प्रोडक्शन सॉफ्टवेयर Logic Pro के लिए Mac और iPad दोनों पर नए अपडेट्स जारी किए हैं।

Apple Logic Pro: अगर आप म्यूजिक बनाना पसंद करते हैं या गाने रिकॉर्ड करते हैं, तो Apple ने आपके लिए एक शानदार तोहफा दिया है। Apple ने अपने मशहूर म्यूजिक प्रोडक्शन सॉफ्टवेयर Logic Pro के लिए Mac और iPad पर नया अपडेट लॉन्च किया है। इस अपडेट में कई ऐसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं जो म्यूजिक बनाना और एडिट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और मजेदार बना देंगे।

Stem Splitter पुराने गानों को नए तरीके से बनाएं

यह फीचर अब पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है। इसकी मदद से आप किसी भी रिकॉर्डिंग को अलग-अलग हिस्सों में बांट सकते हैं। जैसे कि Vocals, ड्रम, बेस, गिटार आदि। इससे आप पुराने गानों को भी रीमिक्स कर सकते हैं या सिर्फ इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक तैयार कर सकते हैं।

Flashback Capture जब रिकॉर्डिंग भूल जाएं, तब भी चिंता नहीं

कई बार ऐसा होता है कि आप कुछ शानदार बजाते हैं, लेकिन उसे रिकॉर्ड करना भूल जाते हैं। अब Logic Pro का Flashback Capture फीचर आपकी इस गलती को संभाल लेगा। यह फीचर बैकग्राउंड में आपकी परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करता रहता है। अगर आप कुछ अच्छा बजा चुके हैं, लेकिन रिकॉर्ड बटन दबाना भूल गए, तो एक क्लिक से वह साउंड वापस मिल जाएगा। अगर आपने साइकल मोड ऑन किया है, तो हर टेक को यह एक फोल्डर में सेव करके रखता है।

नए Sound Packs नए म्यूजिक की ताजगी

Apple ने कुछ नए साउंड पैक्स भी जोड़े हैं। इसमें Dancefloor Rush, Magnetic Imperfections और Tosin Abasi Pack शामिल है। इसमें गिटार इफेक्ट्स, स्टाइलिश पिकिंग टेक्निक्स और यूनिक रिफ्स शामिल हैं।

 Learn MIDI लाइव म्यूजिक कंट्रोल अब और आसान

अब iPad पर MIDI इंस्ट्रूमेंट्स को Logic Pro से जोड़ना बहुत आसान हो गया है। इससे आप म्यूजिक को लाइव बजाते हुए आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर परफॉर्मिंग आर्टिस्ट्स के लिए काफी काम का है।

 Apple Intelligence से बेहतर लिरिक्स लिखिए

Mac यूजर्स को अब Logic Pro के अंदर नोटपैड में Apple Intelligence की मदद से लिरिक्स लिखने और सुधारने के स्मार्ट टूल्स मिलेंगे। आप चाहें तो किसी लाइन को दोबारा लिखवा सकते हैं, उसका टोन बदल सकते हैं या उसे और क्रिएटिव बना सकते हैं।

आसान सर्च फीचर

अब Logic Pro में आप किसी भी ट्रैक को उसके नाम या नंबर से बहुत आसानी से खोज सकते हैं, जिससे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करना तेज और आसान हो जाएगा।

कीमत और उपलब्धता

Mac यूजर्स के लिए Logic Pro 11.2 का अपडेट फ्री है। नए यूजर्स को यह 199.99 डॉलर में मिलेगा। iPad यूजर्स के लिए Logic Pro 2.2 सब्सक्रिप्शन बेस्ट है। 4.99 डॉलर प्रति माह या 49 डॉलर प्रति वर्ष, साथ में एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

कौन है नील मोहन, Google ने 830 करोड़ देकर ट्विटर से छीना
Previous Story

कौन है नील मोहन, Google ने 830 करोड़ देकर ट्विटर से छीना

दुनिया का पहला Robot बॉक्सिंग टूर्नामेंट, देखें VIDEO
Next Story

दुनिया का पहला Robot बॉक्सिंग टूर्नामेंट, देखें VIDEO

Latest from Gadgets

Don't Miss