सैम ऑल्टमैन का इशारा, क्या Siri की जगह लेगा ChatGPT?

सैम ऑल्टमैन का इशारा, क्या Siri की जगह लेगा ChatGPT?

5 mins read
945 views
September 11, 2025

Siri vs ChatGPT: Apple ने 9 सितंबर को Awe Dropping इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज पेश की। इस लॉन्च में iPhone Air ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है जो अब तक का सबसे पतला iPhone है। सिर्फ 5.6mm मोटाई और बेहद आकर्षक डिजाइन वाले इस फोन ने सभी का ध्यान खींच लिया और यह इवेंट का शोस्टॉपर बन गया। 

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सुझाव दिया है कि Apple को Siri की जगह ChatGPT का इस्तेमाल करना चाहिए। 

iPhone Air की खास बातें 

  • सिर्फ 5.6mm पतला और वजन मात्र 165 ग्राम। 
  • इसमें ProMotion डिस्प्ले और नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है 
  • कंपनी का दावा है कि इसमें पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ मिलेगी। इसके साथ खास MagSafe बैटरी केस भी पेश किया गया है। 
  • फोन में 18MP फ्रंट कैमरा सेंटर स्टेज फीचर के साथ और 48MP रियर फ्यूजन कैमरा मौजूद है। 
  • यह फोन केवल eSIM पर चलता है और इसमें एक ही स्पीकर है जिससे डिजाइन को और पतला रखा जा सके। 

कीमत की बात करें तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 है जबकि अमेरिका में यह USD 999 से शुरू होता है। 

READ MORE: भारत बनेगा AI का नया केंद्र, OpenAI बनाएगा विशाल डेटा सेंटर 

सैम ऑल्टमैन भी हुए प्रभावित 

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन भी इस डिवाइस को देखकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने X पर लिखा पहला नया iPhone अपग्रेड जो मैं काफी समय से चाहता था! बहुत अच्छा लग रहा है।  

Siri को ChatGPT से बदलने की चर्चा 

एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब ऑल्टमैन के एक फॉलोअर ने सुझाव दिया कि Apple को Siri की जगह ChatGPT देना चाहिए। इस पर ऑल्टमैन ने जवाब दिया सच कहूं तो यह एक बहुत अच्छा विचार है, मैं इसका समर्थन करता हूं।’ उनके इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या Apple सच में ऐसा विचार कर सकता है। 

क्या पीछे छूट रही है Siri? 

जहां Google और Microsoft लगातार अपने AI असिस्टेंट्स को और स्मार्ट बना रहे हैं वहीं Siri अब भी जटिल सवालों में कमजोर साबित हो रही है। पिछले साल Apple ने Apple Intelligence पेश किया था लेकिन यह अभी पूरी तरह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी Google से साझेदारी या खुद का लैंग्वेज मॉडल लाने पर विचार कर रही है। 

READ MORE: Apple के चार AI एक्सपर्ट्स Meta, OpenAI और Anthropic में हुए शामिल 

भारतीय यूजर्स के लिए फायदेमंद 

भारत में iPhone फैंस के लिए यह खबर बेहद उत्साहजनक है। अगर Siri को ChatGPT जैसी AI पावर मिलती है तो iPhone रोजमर्रा के कामों में और भी स्मार्ट हो जाएगा 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Spotify ने लॉन्च किया लॉसलेस ऑडियो, म्यूजिक सुनना होगा और प्रीमियम
Previous Story

Spotify ने लॉन्च किया लॉसलेस ऑडियो, म्यूजिक सुनना होगा और प्रीमियम

अब YouTube पर अपना भाषा में देखें हर वीडियो
Next Story

अब YouTube पर अपना भाषा में देखें हर वीडियो

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss