Airtel

चलते-चलते थप हुआ Airtel, यूजर्स नहीं कर पा रहें कॉल्स

5 mins read
1.6K views
December 26, 2024

Airtel नेटवर्क फेल होने से लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश के कई शहरों से यूजर्स इसकी शिकायत कर रहे हैं।

Airtel Service Down: Airtel यूजर्स को इस समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, Airtel के नेटवर्क में बड़ी दिक्कत आ गई है। यूजर्स बता रहे हैं कि उनका इंटरनेट काम नहीं कर रहा है और वह कॉल भी नहीं कर पा रहे हैं। आज सुबह 10.30 बजे से डाउनडिटेक्टर पर कंपनी के नेटवर्क की दिक्कतों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई। कई यूजर्स के फोन में नेटवर्क गायब है। कुछ लोगों ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन में भी दिक्कत बताई है। यहां तक की देश के कई शहरों में कंपनी की सर्विस डाउन होने की खबर है। इस बारे में अभी कंपनी की तरफ से जवाब का इंतजार है।

X पर यूजर कर रहें शिकायत

X पर एक यूजर ने लिखा कि Airtel ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विस सब डाउन है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा मेरे वाईफाई और मोबाइल दोनों में इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। Airtel Extreme Fiber पर कभी भरोसा न करें। हर महीने 2-3 दिन उनकी सर्विस डाउन रहती है

Airtel सर्विस डाउन होने से लोगों को हो रही परेशानी

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 46 प्रतिशत लोगों ने Airtel सेवा के पूरी तरह बंद होने की बात कही है, 32 प्रतिशत ने सिग्नल न होने की बात कही है और 22 प्रतिशत ने मोबाइल फोन से जुड़ी समस्याओं की बात कही है। बेंगलुरु और अहमदाबाद समेत कई शहरों के लोगों ने Airtel सेवाओं में व्यवधान की बात कही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें पिछले 60 घंटों से नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Airtel का नहीं आया कोई जवाब

इस समस्या का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है। Airtel ने अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है कि नेटवर्क क्यों डाउन हुआ।

Airtel के हैं लाखों यूजर्स

Airtel भारत की एक बहुत बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। 2024 अक्टूबर तक उनके पास 385.41 मिलियन सब्सक्राइबर थे, जो पूरे मार्केट का 33.5% है। 2024-25 की पहली तिमाही के अंत तक उनके 5G यूजर्स की संख्या 9 करोड़ तक पहुंच गई थी। ये आंकड़े बताते हैं कि इस तरह की समस्या से लाखों यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Google से इस मामले में क्यों नहीं टकराएगा Apple, ये हैं तीन कारण

WhatsApp
Next Story

आपके सभी मैसेज और कॉल रिकॉर्ड करेगी सरकार! जानें पूरी सच्चाई

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss