YouTube

YouTube चलाना हुआ और आसान, आ रहा ‘Play Something’ बटन

4 mins read
1.3K views
December 30, 2024

YouTube अपने वीडियो प्लेटफॉर्म को और मेजदार बनाने के लिए ‘Play Something’ बटन का टेस्ट कर रहा है, जो अधिक स्क्रोल किए बिना सही वीडियो को दिखाने में मदद करेगा।

YouTube Play Something Buton : YouTube दुनिया भर में सबसे फेमस वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। यूजर एक्सपीरियंस को अच्छा बनाने के लिए YouTube अक्सर नए-नए फीचर लेकर आता रहता है। ऐसे में एक बार फिर से YouTube एक नया और रोमांचक फीचर पेश कर रहा है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को ज्यादा स्क्रॉल किए बिना सही वीडियो खोजने में हेल्प करना है। जानकारी के मुताबिक, YouTube ‘Play Something’ एक्शन बटन का टेस्ट कर रहा है।

Youtube लाया नया बटन

YouTube का यह नया ‘Play Something’ बटन सफेद टेक्स्ट के साथ एक काले बैकग्राउंड पर दिखाई देगा और यह बॉटम बार के ऊपर है। इस बटन पर टैप करने से शॉर्ट्स प्लेयर में एक रैंडम वीडियो चलना शुरू हो जाता है। खास बात यह है कि यह फीचर पोर्ट्रेट मोड में नॉर्मल कंटेंट भी चला सकता है, जहां राइट साइड पर लाइक, डिस्लाइक, कमेंट और शेयर बटन दिखाई देते हैं और प्लेयर के नीचे टाइमलाइन स्क्रबर दिखाई देता है।

हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि मिनीप्लेयर एक्टिव होने पर Play Something बटन गायब हो जाता है। यह पहली बार नहीं है जब YouTube ने Play Something सुविधा की खोज की है। Reddit यूजर ने  2023 में एक एक बैनर देखा, जिसपर लिखा था क्या देखना है इस बारे में उलझन में हैं? और उसके साथ Play Something बटन भी था।

गूगल इसके रोलआउट पर कर रहा विचार

यह स्पष्ट नहीं है कि यह नया Play Something बटन सभी यूजर्स के लिए कब या कैसे उपलब्ध होगा। ऐसा लगता है कि Google अभी भी इसके रोलआउट पर विचार कर रहा है।

दूसरी ओर,  Apple ने यूरोप के कई देशों में iPhone 14, iPhone 14 Plus और iPhone SE (तीसरी पीढ़ी) मॉडल की बिक्री रोकने का साहसिक कदम उठाया है। नतीजतन, इन डिवाइस को Apple के ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया गया है। Apple का यह फैसला लाइटनिंग कनेक्टर के इस्तेमाल को लेकर यूरोपीय संघ द्वारा बनाए गए नियम के जवाब में लिया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Spotify
Previous Story

Spotify पर मिले P*rn Videos

iPhone
Next Story

आपकी प्राइवेट फोटो लीक कर रहा IPhone, तरुंत ऐसे करें बंद

Latest from Entertainment

Don't Miss