Pakistan searching These questions

Operation Sindoor के बाद घबराया पाकिस्तान! Google पर सर्च कर रहे ऐसे सवाल

4 mins read
1.4K views
May 7, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में लोग बड़ी संख्या में इंटरनेट पर ऐसे कीवर्ड्स सर्च कर रहे हैं जो उनकी बेचैनी और डर को जाहिर करते हैं।

Operation Sindoor: भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल से निशाना बनाया। इन हमलों के बाद पाकिस्तान के कई इलाकों, खासकर लाहौर जैसे बड़े शहरों में डर और तनाव का माहौल है।

एयरपोर्ट पर अलर्ट, उड़ानें रद्द

लाहौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। कुछ फ्लाइट्स को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उन्हें दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच भी अब ज्यादा सख्ती से हो रही है।

इस हमले के तुरंत बाद Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए कीवर्ड से पाकिस्तान में बेचैनी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्रेंडिंग कीवर्ड में ary news live, lahore airport, BBC और india attack on pakistan जैसे शब्द शामिल हैं। इससे पता चलता है कि आम नागरिक से लेकर मीडिया तक, हर कोई जानकारी के लिए इंटरनेट का रुख कर रहा है।

इंटरनेट पर सर्च ट्रेंड्स भी बता रहे डर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में लोग बड़ी संख्या में इंटरनेट पर ऐसे कीवर्ड्स सर्च कर रहे हैं जो उनकी बेचैनी और डर को जाहिर करते हैं। जैसे कि India Air Strike, Safe places in Lahore, War news, और How to stay safe during air strike, India Attack Bahawalpur, India Attack on Pakistan Today, India Attack on Bahawalpur, India Attacked on Pakistan और India Strikes Pakistan जैसे कीवर्ड भी सर्च हो रहे हैं।

भारत का साफ संदेश

भारत ने इस सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए साफ कर दिया है कि आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी जताया कि भारत सटीक, सीमित और सोच-समझकर जवाब देने में सक्षम है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Operation Sindoor: क्या है Loitering Munition? जो बना पाकिस्तान के लिए काल
Previous Story

Operation Sindoor: क्या है Loitering Munition? जो बना पाकिस्तान के लिए काल

iPhone
Next Story

iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Google का AI फीचर

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss