PoK

India and Pakistan War: ये 6 गैजेट्स बचाएंगे आपकी जान

7 mins read
1.7K views
May 7, 2025

ये गैजेट न सिर्फ आपकी जान बचा सकते हैं, बल्कि किसी भी मुश्किल वक्त में आपका सबसे भरोसेमंद साथी भी बन सकते हैं।

India and Pakistan War: दुनिया जिस तेजी से बदल रही है, उसे देखते हुए फ्यूचर के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल हो गया है। भारत ने 6 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और PoK में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। ये वही जगहें थीं, जहां से भारत पर हमलों की प्लानिंग बनाई जाती थी और उन्हें अंजाम दिया जाता था।

इस ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और भी तनावपूर्ण हो सकते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि हालात अगर बिगड़ते हैं, तो फ्यूचर में युद्ध जैसे हालात भी बन सकते हैं। ऐसे समय में सिर्फ सरकार या सेना पर निर्भर रहना काफी नहीं होता। हमें खुद और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

मुश्किल हालात में मदद करने वाले 5 स्मार्ट गैजेट्स

यहां हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट गैजेट्स के बारे में बताएंगे जो किसी भी इमरजेंसी या युद्ध जैसी स्थिति में आपके बेहद काम आ सकते हैं। ये गैजेट्स आसान से दिखते हैं, लेकिन कठिन समय में बहुत बड़ी राहत दे सकते हैं।

सोलर चार्जर वाला पावर बैंक

बिजली कट जाए तो मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सोलर चार्जिंग वाला पावर बैंक आपके फोन को कई बार चार्ज कर सकता है और सूरज की रोशनी से खुद को फिर से तैयार भी कर लेता है।

पोर्टेबल रेडियो (FM/AM)

जब इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क बंद हो जाए, तब जानकारी पाने का सबसे अच्छा तरीका रेडियो ही होता है। एक छोटा सा बैटरी या सोलर से चलने वाला रेडियो आपको सरकारी अपडेट्स और जरूरी खबरें सुनने में मदद करेगा।

टैक्टिकल टॉर्च

ये टॉर्च आपकी सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है। टैक्टिकल टॉर्च न केवल बहुत तेज रोशनी प्रदान करता है, बल्कि इसमें खिड़की तोड़ने और आत्मरक्षा जैसी खूबियां भी हैं। अंधेरे में रास्ता दिखाने के अलावा, इसे मुश्किल समय में हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मिनी फायर स्टार्टिंग किट या लाइटर

अगर आप कहीं फंसे हों और आग जलाने की जरूरत पड़े तो यह छोटा सा गैजेट बहुत काम आ सकता है। इसमें बिना गैस के भी आग जलाने की सुविधा होती है।

मल्टीटूल किट

कई बड़ी समस्याओं का समाधान एक छोटी सी किट में छिपा है। इसमें चाकू, प्लायर्स, स्क्रूड्राइवर, कैंची और कई दूसरी जरूरी टूल शामिल हैं। यह किट आपकी यात्रा, खाना पकाने, मरम्मत या किसी भी तत्काल ज़रूरत के लिए बहुत उपयोगी होगी।

इमरजेंसी फूड पैक और वाटर फिल्टर

ऐसे समय में सबसे जरूरी चीज होती है साफ पानी और खाने की व्यवस्था। बाजार में आजकल ऐसे छोटे वाटर फिल्टर और फूड पैक मिलते हैं जो कई दिनों तक चल सकते हैं और आसान से बैग में फिट हो

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

बच्चों के लिए आया Kids Wallet ऐप, पेरेंट्स का रहेगा कंट्रोल
Previous Story

बच्चों के लिए आया Kids Wallet ऐप, पेरेंट्स का रहेगा कंट्रोल

Operation Sindoor: क्या है Loitering Munition? जो बना पाकिस्तान के लिए काल
Next Story

Operation Sindoor: क्या है Loitering Munition? जो बना पाकिस्तान के लिए काल

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss