अब स्मार्टफोन के दाम में मिलेंगे रोबोट...कीमत काम जानकर रह जाएंगे दंग

अब स्मार्टफोन के दाम में मिलेंगे रोबोट…कीमत काम जानकर रह जाएंगे दंग

8 mins read
1.7K views
November 25, 2025

Noetix Bumi Robot : चीन की तकनीकी दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा जिस प्रोडक्ट की हो रही है, वह है Noetix Robotics का नया ह्यूमनॉइड रोबोट Bumi। अभी दुनिया की बड़ी कंपनियां हाई-एंड रोबोट्स को पेश करना शुरू ही कर रही थीं कि चीन की इस स्टार्टअप ने मोबाईल फोन के दामों में ही रोबोट्स लॉन्च कर दुनियां में तहलका मचा दिया है। कम कीमत में ऐसा विकल्प दिया है, जिसे आप लगभग iPhone की कीमत में घर ले जा सकते हैं। यह कदम रोबोटिक्स उद्योग में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। यानी अब घरों में रोबोट रखना किसी सपने जैसा नहीं रह गया है।

क्या अब स्मार्टफोन की तरह घर-घर में पहुंच जाएगा रोबोट…जानिए किस देश ने तैयार किया है सबसे सस्ता रोबोट…कितने हैं दाम

कितने कीमत में उपलब्ध होगा रोबोट?

Noetix Robotics द्वारा पेश किया गया Bumi Humanoid Robot सिर्फ 9,998 युआन में उपलब्ध है, जो भारतीय रुपये में लगभग 1 लाख के बराबर है। यह कीमत उन ह्यूमनॉइड रोबोट्स की तुलना में बेहद कम है। अन्य कंपनियां के रोबोट इससे करीब कीमत 30 से 100 गुना अधिक महंगी होती है। कंपनी का उद्देश्य रोबोट टेक्नोलॉजी को आम उपभोक्ताओं तक पहुँचाना है, ताकि यह सिर्फ उद्योगों तक सीमित न रहकर आम परिवारों का हिस्सा भी बन सके।

READ MORE- अब ईमेल खोले बगैर दिख जाएंगे फोटो और अटैचमेंट…जानिए कैसे

महज एक घंटे में बिके 100 अधिक रोबोट

स्टार्टअप ने हाल ही में Vertex Ventures की अगुवाई में 41 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। फंडिंग जुटाने के तुरंत बाद कंपनी ने Bumi की बिक्री शुरू की और लॉन्च के पहले ही घंटे में 100 से अधिक यूनिट्स बिकने का रिकॉर्ड बना दिया। इतनी तेज़ी से हुई बिक्री यह दिखाती है कि लोग किफायती ह्यूमनॉइड रोबोट्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसे अपने घरों में अपनाने के लिए तैयार हैं। लगभग 94 सेंटीमीटर लंबे इस रोबोट को खास तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों के साथी की तरह व्यवहार करना और उन्हें खेल-खेल में नई बातें सीखने में मदद करना है। यह स्मार्ट इंटरैक्शन करता है। कमांड समझता है। यानी यह बच्चों के लिए एक सीखने वाला साथी बन सकता है। कंपनी का दावा है कि Bumi घरों में एक स्मार्ट असिस्टेंट और बच्चों के लिए एक दोस्त जैसा अनुभव प्रदान कर सकता है।

READ MORE- Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.5, बढ़ाई क्षमता और सुरक्षा

इन कारणों से बना सस्ता रोबोट

Noetix के फाउंडर जियांग झेयुआन ने बताया कि रोबोट को सस्ते में लोगों को उपलब्ध करवाने के लिए तीन बड़े बदलाव किए गए। सर्वप्रथम कंट्रोल बोर्ड और मोटर ड्राइवर स्वंय बनाया। किसी सप्लायर्स से नहीं खरीदे। उसके बाद रोबोट  कैसे हल्का रहे इसके लिए कंपोजिट मैटेरियल का प्रयोग किया। जिसके कारण रोबोट में छोटी मोटर और बैटरी आसानी से सेटअप किया गया और सबसे अहम बात यह कि रोबोट में इस्तेमाल होनेवाले जितने भी कलपुर्जे बनाए गए। सभी के सभी चीन में ही बने। इससे किराया-भाड़ा में लागत जो खर्चे लगनी चाहिए थी वो बचा। साथ ही उत्पादन करने में भी काफी तेजगति से कार्य कर सके।

कुल मिलाकर देखें तो Noetix Robotics का यह कदम रोबोटिक्स को आम लोगों की जिंदगी से जोड़ने की ओर सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण प्रयास को दर्शाती है। इससे भविष्य में रोबोट्स का घरों में इस्तेमाल उतना ही सामान्य हो सकता है, जितना आज स्मार्टफोन का होना है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Oakley और Meta ने भारत में लॉन्च की नई AI स्मार्ट ग्लासेस
Previous Story

Oakley और Meta ने भारत में लॉन्च की नई AI स्मार्ट ग्लासेस

NTT DATA का दावा, AI से 70% तक बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी!
Next Story

NTT DATA का दावा, AI से 70% तक बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी!

Latest from Artificial Intelligence

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss