Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.5, बढ़ाई क्षमता और सुरक्षा

8 mins read
1.7K views
November 25, 2025

Claude Opus 4.5: AI कंपनी Anthropic ने अपना नया AI मॉडल Claude Opus 4.5 लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा कदम है, जिसमें बुद्धिमत्ता, दक्षता और रियल वर्ल्ड की समस्याओं को हल करने की क्षमता में बहुत सुधार हुआ है। यह मॉडल अब Anthropic के सभी ऐप्स, API और प्रमुख Claude प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Anthropic का Claude Opus 4.5 मॉडल जटिल सॉफ्टवेयर समस्याओं को हल करने में सक्षम है। यह तेज, सस्ता और सुरक्षित AI समाधान पेश करता है, जो व्यवसायों के लिए उपयोगी है।

कोडिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बेहतर प्रदर्शन

Opus 4.5 सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में हाई परफॉर्मेंस देता है और SWE bench Verified टेस्ट में दूसरे टॉप AI मॉडल्स को पीछे छोड़ देता है। अब डेवलपर्स इसे तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत भी कम की गई है। बता दें कि इनपुट के लिए 5 डॉलर और आउटपुट के लिए 25 डॉलर प्रति मिलियन टोकन्स है।

कोडिंग, तर्क और ऑटोमेशन में सुधार

Anthropic ने बताया कि Opus 4.5 बहुपरत सिस्टम को डिबग करने, अस्पष्ट समस्याओं को समझने और सही विकल्प चुनने में बेहतर है। यह मॉडल जटिल सॉफ्टवेयर समस्याओं को हल कर सकता है जिन्हें पिछले वर्जन संभाल नहीं पाए थे।

कंपनी ने यह भी कहा कि Opus 4.5 ने अपने 2 घंटे के आंतरिक इंजीनियरिंग एग्जाम में सबसे अच्छे मानव उम्मीदवारों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, मॉडल ने विजन, गणित, मल्टीलिंगुअल कोडिंग और एजेंटिक टास्क में भी सुधार दिखाया। एक परीक्षण में इसने एयरलाइन टिकटिंग समस्या का स्मार्ट हल खोजा था, जिसे डिजाइनरों ने सोचा भी नहीं था।

सुरक्षा और मजबूती में सुधार

Anthropic का कहना है कि Opus 4.5 अब तक का सबसे सुरक्षित और एलाइन किया हुआ मॉडल है। इसमें प्रॉम्प्ट इंजेक्शन अटैक के खिलाफ मजबूत सुरक्षा है जो कंपनियों के लिए बहुत जरूरी है। यह ‘स्ट्रीट स्मार्ट’ मॉडल बुरी नीयत वाले प्रयासों को झेल सकता है और इसमें उद्योग में लीडिंग मजबूती दिखाई देती है।

डेवलपर्स के लिए नए टूल्स

नई API में Effort Parameter जोड़ा गया है, जिससे डेवलपर्स तेज और सस्ते जवाब या अधिक समस्या समाधान क्षमता चुन सकते हैं।

  • Medium effort पर Opus 4.5 Sonnet 4.5 के प्रदर्शन के बराबर है, लेकिन 76% कम टोकन्स इस्तेमाल करता है।
  • High effort मोड में यह और बेहतर प्रदर्शन करता है।

इसके अलावा, लंबे समय तक चलने वाले एजेंट्स, मल्टी-एजेंट वर्कफ़्लोज़ और कॉन्टेक्स्ट मैनेजमेंट के टूल्स में भी सुधार हुआ है।

READ MORE: Perplexity AI की नई चाल, Chrome को खरीदने के लिए दिया इतना महंगा ऑफर

उपभोक्ताओं के लिए प्रोडक्ट अपडेट

  • Claude Code अब डिटेल्ड प्लान बनाता है और कई लोकल सत्र चला सकता है।
  • Claude ऐप अब लंबी बातचीत का समर्थन करता है और पुराने संवाद का ऑटो सम्मरी करता है।
  • Claude for Chrome अब सभी Max यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • Claude for Excel Max, Team और Enterprise यूजर्स के लिए विस्तारित किया गया।

READ MORE: आपके काम की खबर… Google Chrome में अपडेट हुए ये 10 नए AI फीचर्स

क्यों है महत्वपूर्ण

Opus 4.5 के साथ, Anthropic हाई लेवल AI मार्केट में OpenAI और Google के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। बेहतर कोडिंग स्कोर, कम कीमत और सुरक्षा पर ध्यान एंटरप्राइजेज को आकर्षित करेगा। कंपनी का कहना है कि Opus 4.5 भविष्य की उत्पादकता, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और मल्टी-एजेंट सिस्टम्स में बड़े बदलाव की झलक देता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

चीन के रोबोट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIDEO

Next Story

Bitcoin में बिकवाली का दबाव कम, निवेशकों में उम्मीदें बढ़ीं

Latest from Artificial Intelligence

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss