जापान और चीन में ठप हुआ Microsoft 365, जानें वजह

6 mins read
292 views
December 18, 2025

Microsoft 365 Outage: गुरुवार सुबह जापान और चीन में Microsoft 365 यूजर्स को अचानक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। हजारों लोग अपने अकाउंट में साइन-इन नहीं कर पाए। Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft के AI असिस्टेंट Copilot जैसे जरूरी टूल्स काम नहीं कर रहे थे। इस तकनीकी समस्या के कारण कई कंपनियों का डेली वर्क और रिमोट वर्क प्रभावित हुआ है। राहत की बात यह रही कि कुछ घंटों के बाद Microsoft ने सेवाओं को पूरी तरह बहाल कर दिया।

Microsoft 365 यूजर्स को जापान और चीन में साइन-इन और ऐप एक्सेस में आई परेशानी से राहत मिल गई है। कंपनी ने रूटिंग फॉल्ट के कारण हुए आउटेज की पुष्टि की है।

क्या थी Microsoft 365 आउटेज की वजह?

Microsoft ने बताया कि यह दिक्कत किसी साइबर हमले की वजह से नहीं, बल्कि कंपनी के अपने सिस्टम में आई एक रूटिंग फॉल्ट के कारण हुई है। जापान में ट्रैफिक को संभालने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर में गड़बड़ी आ गई थी, जिससे यूजर्स का लॉग-इन फेल होना, ऐप्स का स्लो खुलना और परफॉर्मेंस में गिरावट जैसी समस्याएं झेलनी पड़ीं।

कब शुरू हुआ आउटेज और किन सेवाओं पर पड़ा असर

Microsoft के स्टेटस पेज के अनुसार, यह आउटेज करीब सुबह 5:30 के आसपास शुरू हुआ। जापान और चीन के यूजर्स ने बताया कि वह Microsoft 365 ऐप्स में साइन-इन नहीं कर पा रहे थे। कई लोगों को Cloud फाइल्स एक्सेस करने में टाइमआउट की समस्या आई, जबकि Copilot से जुड़े फीचर्स भी सही से काम नहीं कर रहे थे। कंपनी ने साफ किया है कि यह समस्या सिर्फ एशिया-पैसिफिक रीजन तक सीमित रही और बाकी देशों पर इसका असर नहीं पड़ा।

READ MORE: ChatGPT, Copilot, Gemini और Grok में कौन बेहतर?

Microsoft ने कैसे संभाली स्थिति

समस्या सामने आते ही Microsoft के इंजीनियरों ने तुरंत काम शुरू किया है। सुबह के दौरान ट्रैफिक को बैक अप और रिडंडेंट सिस्टम्स पर री-बैलेंस किया गया, ताकि सेवाएं दोबारा स्थिर हो सकें। करीब 12:10 PM JST तक कंपनी ने बताया कि अधिकतर सेवाएं सामान्य स्थिति में लौट रही हैं। बाद में Microsoft 365 के X पर पोस्ट कर पुष्टि की गई कि सभी जरूरी सुधार पूरे हो चुके हैं।

कंपनी ने कहा कि लंबे समय तक निगरानी के बाद हमने पुष्टि की है कि हमारे सुधारात्मक कदमों से यूजर्स पर पड़ा असर पूरी तरह खत्म हो गया है। अधिक जानकारी के लिए एडमिन सेंटर में MO1198797 देखें।

READ MORE: Microsoft ने लॉन्च किए अपने घरेलू MAI AI मॉडल, Copilot अनुभव को बनाए और बेहतर

यूजर्स पर कितना पड़ा असर

हालांकि, इस आउटेज में किसी भी तरह के डेटा लॉस या सुरक्षा जोखिम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन Microsoft के Cloud टूल्स पर निर्भर कई संगठनों को अस्थायी तौर पर काम रोकना पड़ा। ई-मेल, फाइल शेयरिंग, टीम कम्युनिकेशन और Copilot आधारित वर्कफ्लो सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Jito Foundation ने अमेरिका में फिर शुरू किए कोर ऑपरेशंस
Previous Story

Jito Foundation ने अमेरिका में फिर शुरू किए कोर ऑपरेशंस

Next Story

Coursera और Udemy का 2.5 बिलियन डॉलर वाला बड़ा मर्जर

Latest from Tech News

Don't Miss