अब छात्रों को मिलेगा Microsoft 365 Copilot फ्री, जानिए कब तक है ऑफर

अब छात्रों को मिलेगा Microsoft 365 Copilot फ्री, जानिए कब तक है ऑफर

6 mins read
1.6K views
November 14, 2025

Microsoft365 माइक्रोसॉफ्ट ने छात्रहित में बड़ा कदम उठाया है। इससे आने वाले वर्षों में उनकी पढ़ाई, असाइनमेंट और डिजिटल वर्किंग स्टाइल को पूरी तरह बदल सकता है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब Microsoft 365 Personal सब्सक्रिप्शन छात्रों को पूरे एक साल के लिए बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। वो भी AI आधारित Copilot फीचर्स के साथ दे रही है। स्टूडेंट अब Word, Excel, PowerPoint, OneDrive, Teams, Outlook और SharePoint जैसे सभी प्रमुख प्रोडक्टिविटी ऐप्स का इस्तेमाल आसानी कर सकेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट छात्रों के लिए Microsoft 365 Personal मुफ्त, तो देर किस बात की फटाफट पढ़िए पूरी जानकारी

12 महीने सभी सुविधाएं मुफ्त

इसमें Deep research, Podcasts और Vision जैसे नए फीचर्स भी शामिल हैं। पहले Microsoft छात्रों को केवल तीन महीने का मुफ्त ट्रायल ऑफर करता था। इसके डिस्काउंटेड रेट पर सब्सक्रिप्शन जारी रखना पड़ता था। अब छात्रों को नए ऑफर में पूरे 12 महीने तक Microsoft 365 Personal की सभी सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। Microsoft 365 में शामिल Copilot साइडबार छात्रों के लिए एक तरह से डिजिटल असिस्टेंट की भूमिका निभाएगा। यह AI फीचर असाइनमेंट तैयार करने, रिसर्च सामग्री खोजने, ईमेल लिखने, प्रेजेंटेशन डिजाइन करने और डेटा एनालिसिस जैसे कई जटिल कामों को आसान बना देगा।

READ MORE:  PhonePe – OpenAI ने मिलाया हाथ, अब UPI ट्रांजैक्शन ही नहीं स्मार्ट इंटरैक्शन बनेगा

1TB OneDrive क्लाउड स्टोरेज भी

एक साल के फ्री सब्सक्रिप्शन में 1TB OneDrive क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा। छात्र अधिक से अधिक अपने डिजिटल फाइलों को सुरक्षित रख सकेंगे। इसके अलावे नोट्स, रिसर्च डॉक्यूमेंट, असाइनमेंट और मीडिया फाइलों को सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकेंगे। Copilot के मल्टीमॉडल फीचर्स की वजह से छात्र टेक्स्ट के साथ-साथ इमेज और वीडियो आधारित टूल्स का भी उपयोग कर पाएंगे। खासकर उन छात्रों के लिए सर्वाधिक फायदेमंद है जो क्रिएटिव वर्क करने में ज्यादा इंटरेस्टेड है। या फिर जिन्हें असाइनमेंट बनाने की अधिक जरूरत पड़ती है।लेकिन यह भी जान लेना जरूरी है कि यह प्लान एक व्यक्ति के लिए है।  लेकिन छात्र एक साथ पांच डिवाइस पर चला सकते हैं। लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल पर आसानी से अपने कार्य को कर सकते हैं।

READ MORE – भारत का पहला स्वदेशी AI चैटबॉट के लांन्चिंग से हिला अमेरिका और चीन, जानिए खूबियां

अंतिम तारीख 30 नवंबर

हालांकि यह ऑफर फिलहाल सिर्फ अमेरिका, कनाडा और यूके जैसे चुनिंदा देशों तक सीमित है। फिलहाल, इन्हीं देशों के छात्रों लिए ही उपलब्ध है। सब्सक्रिप्शन क्लेम करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है। आगे यह ऑफर मिलने का गुंजाइश भी नहीं है। यह सिर्फ एक ऑफर नहीं, बल्कि डिजिटल शिक्षा को एक नई दिशा देने की कोशिश है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

दिसंबर में Netflix, iOS और Android पर पहली बार Red Dead

सरकार ने जारी किए DPDP के नियम, जानें पूरा बदलाव
Next Story

सरकार ने जारी किए DPDP के नियम, जानें पूरा बदलाव

Latest from Tech News

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z