Grok

ChatGPT, Copilot, Gemini और Grok में कौन बेहतर?

5 mins read
2.1K views
April 25, 2025

अभी बहुत समय नहीं हुआ जब हम किसी भी जानकारी या सवाल के लिए Google और Wikipedia जैसे सर्च इंजन का रुख करते थे, लेकिन AI ने हमारा यह तरीका बदल दिया है।

AI Tools: AI अब कोई आने वाला कल नहीं, बल्कि आज का हकीकत बन चुका है। काम करने के तरीके से लेकर सोचने के ढंग तक, हर चीज में AI की मौजूदगी दिखने लगी है। ऑफिस का काम हो या घर की चीजें संभालनी हों, AI की मदद से अब सब कुछ पहले से ज्यादा आसान, तेज और स्मार्ट हो गया है।

AI की एक खास बात ये है कि यह भाषा की रुकावट को भी मिटा रहा है। अब लोग अलग-अलग भाषा में भी आराम से बात कर पा रहे हैं और अपनी रचनात्मकता को नए मुकाम तक ले जा रहे हैं। ChatGPT, Gemini, Deepseek, Meta and Grok जैसे AI प्लेटफॉर्म अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये हमारे रोजमर्रा के साथी बन गए हैं।

विविधता से भरे हैं एआई मॉडल्स

आजकल AI टूल्स का दायरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां ChatGPT, Copilot, Gemini और Grok जैसे टूल्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता था, वहीं अब Synthesia, Grammarly, Midjourney और Runway जैसे कई नए AI टूल्स भी लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। इनकी संख्या अब दर्जनों में पहुंच चुकी है और हर टूल का अपना खास इस्तेमाल है।

Gemini, Deepseek और Grok जैसे AI मॉडल्स की खूबियों में कुछ खास फर्क भी है। Deepseek को खासतौर पर इसलिए पसंद किया जा रहा है क्योंकि यह बहुभाषी है और इसकी लागत भी किफायती है। यह इसे आम यूज़र्स के लिए और भी आसान और सुलभ बनाता है।

ChatGPT को लेकर बात करें तो यह एक बहुत ही व्यवस्थित और सावधानी से जवाब देने वाला टूल है। इससे जवाब क्लियर होते हैं और कोई कंफ्यूजन नहीं होता। वहीं Gemini थोड़ा सहयोगी अंदाज में काम करता है, जो एक तरह से रिसर्च में पार्टनर जैसा अनुभव देता है।

इन कार्यों में लें AI की सहायता

  • Grok: विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के त्वरित उत्तर पाने के लिए
  • ChatGPT4 Turbo version: किसी भी भाषा को समझने और तकनीकी प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए
  • Gemini 1.5 Ultra: मल्टीमॉडल प्रोसेसिंग यानी टेक्स्ट, इमेज और ऑडियो के लिए
  • Deepseek: कोडिंग और एशियाई भाषाओं के ज्ञान के लिए
  • Grok and Gemini: इसका उपयोग शोध आदि की मुफ्त सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए किया जाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple store in Noida and Pune
Previous Story

Apple Store: नोएडा और पुणे में जल्द खुलेंगे नए स्टोर, लोकेशन तय

Google Pixel 7a battery
Next Story

Google लाया ऑफर, Free में बदलें पुराने स्मार्टफोन की बैटरी!

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss