एक्शन मोड में Meta,1 करोड़ FB अकाउंट्स किए ब्लॉक, लगाया जुर्माना

एक्शन मोड में Meta,1 करोड़ FB अकाउंट्स किए ब्लॉक, लगाया जुर्माना

6 mins read
1.3K views
July 16, 2025

Meta ने हाल ही में 1 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है जो लगातार बिना मेहनत के कॉपी या फिर AI जनरेटेड कंटेंट पोस्ट कर रहे थे।

Meta Remove FB Account: Youtube के बाद अब Meta ने भी फेक, स्पैम और चोरी किए गए कंटेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरु कर दिया है। दरअसल, Meta ने हाल ही में 1 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है जो लगातार बिना मेहनत के कॉपी या फिर AI जनरेटेड कंटेंट पोस्ट कर रहे थे।

क्या है Meta की नई पॉलिसी?

Meta का कहना है कि कंपनी अब ऐसे अकाउंट्स पर नजर रख रही है जो ऑरिजनल नहीं हैं और दूसरों के वीडियो या पोस्ट को उनके बिना परमिशन के कॉपी कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने 5 लाख से अधिक अकाउंट्स पर जुर्माना भी लगाया है क्योंकि वह व्यूज और पैसे कमाने के लिए प्लेटफॉर्म के सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे थे।

AI टूल्स से बना घटिया कंटेंट अब नहीं चलेगा

इस मामले में कंपनी ने बताया कि कई लोग अब ऑटो जनरेटेड कैप्शन, खराब क्वालिटी वाले AI वीडियो और दूसरों के कंटेंट पर अपना वॉटरमार्क लगाकर शेयर कर रहे हैं। ऐसे कंटेंट को अब Meta पहचान रहा है और उनकी रीच कम कर रहा है।

क्या होगा अब ऐसे अकाउंट्स का?

  • ऐसे लोगों के अकाउंट्स की पोस्ट अब ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचेगी।
  • कुछ अकाउंट्स को Meta के मोनेटाइजेशन प्रोग्राम से बाहर कर दिया जाएगा।
  • बार-बार नियम तोड़ने वालों के अकाउंट्स अस्थाई ब्लॉक भी किया जा सकता है।

डुप्लिकेट कंटेंट पर नजर रखने के लिए नए टूल

Meta अब एडवांस टेक्नोलॉजी का यूज करके डुप्लिकेट और कॉपी किए गए वीडियो को पकड़ने और हटाने में लगा है। कंपनी का कहना है कि ऐसा करने से ऑरिजनल क्रिएटर्स को वह पहचान और रिवॉर्ड मिलेगा जिसके वह रियल हकदार हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/google-notebooklm-launches-featured-notebooks-with-experts-content/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/technical-news-bhutan-royal-government-crypto-exchange-binance-bitcoins-crypto-news/

यूजर्स को चेतावनी

Meta ने ऐसे यूजर्स को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर आप भी बिना मेहनत वाला, स्पैम या चोरी किए हुए कंटेंट को पोस्ट करते हैं तो आपके खिलाफ भी कंपनी सख्त कदम उठाएगी। इससे आपकी रीच और इनकम दोनों खत्म हो सकती है। इसके लिए कंपनी जल्द ही एक नया फीचर भी टेस्ट कर रही है, जिससे अगर कोई वीडियो रीपोस्ट किया गया हो तो यूजर को ऑरिजनल वीडियो तक पहुंचाया जाएगा।

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

Meta का मकसद है कि उसके प्लेटफॉर्म पर कवालिटी वाला, ओरिजिनल और क्रिएटिव कंटेंट पोस्ट होते रहें। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में ये नियम और सख्त हो जाएंगे ताकि ईमानदार क्रिएटर्स को बढ़ावा दिया जा सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

VIDEO: Elon Musk ने लॉन्च किया AI Anime गर्लफ्रेंड! मचा बवाल
Previous Story

VIDEO: Elon Musk ने लॉन्च किया AI Anime गर्लफ्रेंड! मचा बवाल

BounceBit ने लॉन्च किया नया xRWA प्रोटोकॉल, अब RWA भी होंगे स्टेकिंग में शामिल
Next Story

BounceBit ने लॉन्च किया नया xRWA प्रोटोकॉल, अब RWA भी होंगे स्टेकिंग में शामिल

Latest from Latest news

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss