Mark Zuckerberg बनें दुनिया के तीसरे अमीर आदमी, जानें पहले पर कौन

5 mins read
1.7K views
Mark Zuckerberg
December 10, 2024

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में इस साल काफी इजाफा हुआ है, जिसके कारण वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं।

Mark Zuckerberg Networth : Facebook के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग एक जाना नाम हैं, जो पूरी दुनिया में काफी फेमस हैं। इसके अलावा मार्क Facebook की पैरेंट कंपनी Meta के सीईओ भी हैं। मार्क का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है। लोग उनकी संपत्ति के बारे में जानने को काफी उत्सुक रहते हैं। इन सबके बीच खबर है मार्क जुकरबर्ग इस साल और भी ज्यादा अमीर हो गए हैं। उनकी संपत्ति में 87.3 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, संपत्ति में इजाफा होने के बाद वह अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनसे ज्यादा अमीर अब सिर्फ एलन मस्क और जेफ बेजोस हैं। जुकरबर्ग के पास वॉरेन बफेट, केन ग्रिफिन, पीटर थील और मार्क क्यूबा जैसे कई अमीर लोगों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा उनके पास संपत्ति है।

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ती

मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 215 अरब डॉलर हो गई है। अमीर लोगों की सूची में उनसे पहले सिर्फ एलन मस्क और जेफ बेजोस का नाम ही आता है, जिनके पास 362 अरब डॉलर और 240 अरब डॉलर की संपत्ति है।

कैसे हुए इतने अमीर

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta शेयर बाजार में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस साल Meta शेयर की कीमत में 80% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कंपनी की वैल्यू भी बहुत बढ़ गई है। Meta की वैल्यू अब 1.5 ट्रिलियन डॉलर से भी ज़्यादा है।

Meta के अच्छे प्रदर्शन से हुए जुकरबर्ग अमीर

Meta के अच्छे प्रदर्शन की वजह से जुकरबर्ग की संपत्ति में भी तेजी से इजाफा हुआ है। इसके साथ ही वॉरेन बफेट जैसे कुछ अमीर लोग अपना पैसा दान करते हैं, जिसकी वजह से उनकी संपत्ति जुकरबर्ग से कम बढ़ती है।

बफेट, ग्रिफिन, थिएल की नेटवर्थ में इजाफा

बर्कशायर हैथवे के शेयर मूल्य में उछाल के कारण इस साल बफेट की कुल संपत्ति में 27.2 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। ग्रिफिन, थिएल और क्यूबा की संपत्ति में  5.9 बिलियन डॉलर, 6.7 बिलियन डॉलर और 1.2 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Pegasus spyware
Previous Story

सावधान! Android और iPhone के लिए खतरा बना Pegasus, जानें कैसे

Facebook
Next Story

ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचाएगा Facebook, शुरु किया ये प्रोग्राम

Latest from Latest news

Snapdragon को सीधी चुनौती

Snapdragon को सीधी चुनौती! MediaTek Dimensity 9500s ने मचाया तहलका!

MediaTek Dimensity 9500s: MediaTek ने अपने टॉप सेगमेंट को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम बढा दिया है। कंपनी ने Dimensity 9500s पेश किया है। यह चिप कंपनी के पहले से मौजूद Dimensity 9500 का अपग्रेड है। यह उन स्मार्टफोन्स ते लिए
NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

US chip tariff 25 percent: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश
technology

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

India Open Source Platforms:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक संसदीय मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी साझा करने की पहल को रेखांकित किया। दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिन्हें ग्लोबल साउथ के देश अपनाकर अपने सिस्टम में लागू कर सकते हैं।  भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने CSPOC 2026 में ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों को साझा करने की पहल की जानकारी दी। भारत की ओपन सोर्स पहल  मोदी ने कहा कि अब भारत की टेक्नोलॉजी विकास रणनीति केवल देश के भीतर सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य यह है कि भारत में बने नवाचार ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि हमारे नवाचार पूरे ग्लोबल साउथ और कॉमनवेल्थ देशों के लिए लाभकारी हों। इसके लिए हम ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, ताकि अन्य देश भी भारत जैसे सिस्टम विकसित कर सकें।  पिछले कुछ सालों में भारत ने पहचान, पेमेंट और प्रशासन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल सिस्टम बनाए हैं। कई छोटे देशों के लिए यह व्यावहारिक साबित हो रहा है क्योंकि महंगे सॉफ़्टवेयर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।  ग्लोबल साउथ पर जोर  प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल साउथ के देशों को अपना मार्ग खुद तय करना जरूरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया है। G20 अध्यक्षता के दौरान भी ये मुद्दे मुख्य चर्चा में रहे। मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास संतुलित तभी हो सकता है जब दुनिया के बड़े हिस्से पीछे न रहें।  READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों  लोकतंत्र और संसदीय शिक्षा  मोदी ने CSPOC सम्मेलन के व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य विभिन्न देशों में संसदीय लोकतंत्र की जानकारी और समझ बढ़ाना है। मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती और विविधता को इसकी ताकत बताया। उन्होंने इसे एक बड़े पेड़ की तरह बताया, जिसकी जड़ें गहरी हैं और शाखाएं बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने के लिए फैली हुई हैं।  READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट  मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदाता नहीं है, बल्कि प्रशासन, कानून निर्माण और डिजिटल सिस्टम के अनुभव साझा करने वाला साझेदार बनना चाहता है। इस सम्मेलन में यह संदेश भी गया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र को एक साथ विकसित करना जरूरी है, खासकर उन देशों के लिए जो अभी अपनी आधारभूत प्रणाली बना रहे हैं। 

Don't Miss