Pegasus spyware

सावधान! Android और iPhone के लिए खतरा बना Pegasus, जानें कैसे

5 mins read
1.2K views
December 10, 2024

Pegasus को पहले उच्च स्तरीय सरकारी संस्थाएं चलाती हैं, लेकिन अब हमलावरों ने शायद Pegasus को सबके लिए ऑपन कर दिया है।

Pegasus spyware: Pegasus का इस्तेमाल करके कई लोगों को ठगी का निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि Pegasus से अब आम लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। iVerify ऐसे वायरस का पता लगाने वाली एक खास कंपनी है। इस सिक्योरिटी फर्म ने हजारों डिवाइस को स्कैन किया है। इसमें कई डिवाइस स्पाइवेयर से संक्रमित मिले हैं। पहले यह स्पाइवेयर चुनिंदा लोगों को निशाना बनाने के लिए चर्चा में था।

आपकी हर एक्टिविटी पर रखेगी नजर

Pegasus को पहले उच्च स्तरीय सरकारी संस्थाएं चलाती हैं, लेकिन अब हमलावरों ने शायद Pegasus को सबके लिए ऑपन कर दिया है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि यह स्पाइवेयर बहुत खतरनाक है। यह चोरी छिपे यूजर के डिवाइस में इंस्टॉल हो सकता है और यूजर की गतिविधि पर नजर रख सकता है।

Pegasus फोन के कैमरे से लेकर मैसेज तक सब कुछ एक्सेस कर सकता है। यह यूजर की हर एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए तैयार रहता है। इसके अलावा यह अब Android और iPhone दोनों ही फोन इस स्पाइवेयर से सुरक्षित नहीं हैं। इसके अलावा आप अपने डिवाइस पर इस स्पाइवेयर की मौजूदगी का आसानी से पता नहीं लगा सकते।

मिले कई सबूत

सिक्योरिटी फर्म ने अपने नए सिक्योरिटी टूल से करीब 2,500 डिवाइस का टेस्ट किया है। अपने टेस्ट में फर्म ने पाया कि सात में Pegasus के जरिए संक्रमित होने के संकेत मिले थे। इनमें से कुछ 2021 तक के थे। वहीं, पिछले कुछ सालों में स्पाइवेयर को लेकर कई रिपोर्ट्स आई हैं, लेकिन फिर भी यह सभी तक नहीं पहुंच पाया।

Pegasus को हाई लेवल स्पाइवेयर माना जाता है। अब जब इससे आम लोगों को निशाना बनाने की खबर आ रही है तो लोगों का काफी चिंता हो रही है। सरकार के लिए भी इससे निपटना बड़ी चुनौती होने जा रही है। इस वजह से यूजर्स को अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss