Elon Musk का सुपर प्लान, 'X' से भी होगी कमाई

Elon Musk का सुपर प्लान, ‘X’ से भी होगी कमाई

5 mins read
1.6K views
June 22, 2025

X Money की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में होगी। उसके बाद धीरे-धीरे यह सर्विस दूसरे देशों में भी शुरू की जाएगी।

Elon Musk Super Plan: एलन मस्क सिर्फ स्पेस और इलेक्ट्रिक कारों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया में भी क्रांति लाने की तैयारी कर रहे हैं। मस्क की कंपनी Starlink पहले ही सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए दुनियाभर में इंटरनेट पहुंचा रही है। भारत में भी अब Starlink को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अब मस्क का अगला फोकस ‘X’ पर था।

अब सोशल मीडिया नहीं, सुपर ऐप बनेगा ‘X’

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद उसका नाम और रूप पूरी तरह बदलने का फैसला लिया। मस्क का सपना है कि ‘X’ सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म न रहकर एक सुपर ऐप बने। यानी कि ऐसा ऐप जो एक साथ कई काम कर सके, जैसे पेमेंट, इन्वेस्टमेंट, शॉपिंग और चैटिंग।

क्या-क्या होगा ‘X Super App’ में?

कंपनी की CEO लिंडा याकारिनो ने बताया कि आने वाले समय में लोग X ऐप से पिज्जा का पेमेंट कर सकेंगे, ऑनलाइन शॉपिंग कर पाएंगे, investment कर पाएंगे और ट्रेडिंग कर सकेंगे। इसके अलावा खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही X डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च कर सकती है।

डिजिटल वॉलेट की तैयारी

मस्क की कंपनी X Money नाम से एक डिजिटल वॉलेट शुरू करने जा रही है। इसके जरिए यूजर सामान खरीद सकेंगे, पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे, सेविंग और इन्वेस्टमेंट भी कर सकेंगे। हालांकि, इस तरह का ऐप बनाना आसान नहीं है। इसके लिए कंपनी को कई देशों के नियम-कानूनों का पालन करना होगा।

चीन के WeChat से मिली प्रेरणा

मस्क का यह अपना आइडिया नहीं है। चीन का WeChat ऐप पहले से ही मैसेजिंग के साथ-साथ पेमेंट, शॉपिंग और बुकिंग जैसी सुविधाएं देता है। मस्क WeChat से प्रेरित हैं और चाहते हैं कि X भी ऐसा ही एक सुपर ऐप बने।

सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च

X Money की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में होगी। उसके बाद धीरे-धीरे यह सर्विस दूसरे देशों में भी शुरू की जाएगी। भारत को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि एलन मस्क भारत जैसे बड़े बाजार को नजरअंदाज नहीं करेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ये हैं दुनिया की लग्जरी जेलें, यहां कैदियों को मिलती है VIP ट्रीटमेंट
Previous Story

ये हैं दुनिया की लग्जरी जेलें, यहां कैदियों को मिलती है VIP ट्रीटमेंट

Technical Hindi News
Next Story

सोशल मीडिया पर फर्जी AI वीडियो का खतरनाक खेल, क्या आप कर सकते हैं भरोसा

Latest from Latest news

Don't Miss