itel Zeno 100 Launch: अगर आप Smartphone खरीदना चाहते हैं लेकिन कम दाम में तो यह मोबाइल आपके लिए खास हो सकता है। itel ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन itel Zeno 100 लॉन्च कर दिया है। किया है। कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 7 हजार से कम रखी है। जल्द ही Amazon पर उपलब्ध हो जाएगा तो आइए जानते हैं इसके खूबियां के बारे में विस्तार से।
itel यूजर्स के लिए खुशखबरी! नया Zeno 100 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च…जानिए कीमत औऱ फीचर्स के बारें में विस्तार से यहां।
महंगा फोन में मिलनेवाला सर्टिफिकेशन भी
itel Zeno 100 MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है। जो महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही फोन में पर्याप्त स्टोरेज दी गई है। डेली उपयोग के लिए ताकतवार बनाया गया है। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए कई सारे विकल्प दिए गए हैं। जिनमें, 4G VoLTE, ब्लूटूथ शामिल है। जो निश्चित रूप से इसे खास बनाती है।
बड़ा डिस्प्ले और Dynamic Bar फीचर भी
इसके अलावे फोन दिए गए डिस्प्ले के बारे में बात करे तो वो भी काफी बेहतर है। इसमें 6.6 इंच का एचडी डिस्प्ले दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 720 × 1612 पिक्सल तक बताई जा रही है। वहीं, यह 90Hz रिफ्रेश रेट, 80Hz टच सैंपलिंग रेट को मदद करती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें Dynamic Bar फीचर भी दिया गया है। जिससे नोटिफिकेशन और लाइव अपडेट बढ़ियां से दिखाई दे सकती है।
READ MORE- गेमर्स के लिए खुशखबरी! Xbox का Project Helix PC गेम्स के साथ करने जा रहा एंट्री
2TB तक बढा भी सकते है स्टोरेज
वहीं कंपने ने अपने इस फोन में UNISOC T7100 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है। 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर कर सकता है। Mali G57 MP1 GPU की दिया गया है। जिससे ग्राफिक्स में मदद मिलती है। वहीं, फोन में स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है। इसे एसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज को 2TB तक बढा भी सकते यह डिवाइस Android 15 Go Edition पर चलता है।
READ MORE- अब झूठी Crypto Tips का खेल खत्म, OKX Orbit लाया सच
8MP कैमरा और पॉवरफुल बैटरी भी
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यूजर्स के सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का भी सुविधा दिया है। फोन में IR ब्लास्टर, 3.5mm ऑडियो जैक और DTS साउंड फीचर को भी शामिल किया गया है। वहीं, 5000mAh बैटरी दी गई है। 10W के चार्जर और Ultralink फीचर भी मिलने की बात कही जा रही है।
अगर यूजर्स कम दाम में लंबा बैटरी और स्टोरेजवाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह उनके खास हो सकता है।
