Xbox का Project Helix PC गेम्स के साथ करने जा रहा एंट्री

गेमर्स के लिए खुशखबरी! Xbox का Project Helix PC गेम्स के साथ करने जा रहा एंट्री

5 mins read
371 views
March 6, 2026

Xbox Console PC GamesMicrosoft जल्द ही गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी देने जा रही है। नेक्स्ट जेनरेशन गेमिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। Xbox कंपनी की CEO Asha Sharma ने अपने X पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि अब Console और PC दोनों गेम चला सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वो अगले सप्ताह इसको लेकर GDC और Developers के साथ बैठक करने जा रही है।

Microsoft कर रहा है नया प्लान, जल्द ही ला सकता है गेमिंग कंसोल Project Helix PC के साथ गेम्स चलाना होगा आसान…जानिए गेमर्स के लिए कितना है खास।

फिल स्पेंसर के पद छोडने के बाद बनी CEO

बता दें कि Asha Sharma ने Xbox प्रमुख फिल स्पेंसर ने अपना पद छोड़ने के बाद बतौर CEO के तौर पर कंपनी को ज्वाइन किया है। आते इस तरह के खुलासे करना गेमिंग नेक्स्ट लेबल पहुंचाने की सोच को दर्शाता है। क्योकिं पिछले साल Microsoft के चर्चित गेमिंग ब्रॉड की हालत काफी पतली चल रही थी। कंपनी में हुए अधिकारियों के इधर-उधर करने पर स्थिति और चिंताजनक दौर में पहुंच गई थी।

READ MORE-  WhatsApp पर अब पेड सब्सक्रिप्शन, फीचर्स के लिए खर्च करने पड़ेंगे पैसे

उठने लगे है मन में कई तरह के सवाल

ऐसे में GDC जैसे फोरम पर इसकी चर्चा होने की बात काफी सुखद बताई जा रही है। जिसके बाद से कई सवाल मन में चल रहे हैं। Microsoft किस तरह से बेहतर प्रदर्शन करनेवाले मानकों को प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। क्या हार्डवेयर के बारे में कोई और खुलासा हो सकता है वगैराह…वगैराह। कहा यह भी जा रहा है कि Microsoft जल्द ही नए संस्करण पर तैयारी शूरू कर सकती है।

READ MORE-  भारत के खिलाफ पाकिस्तान की AI साइबर जंग शुरू

अगर Play station 6 में हो रहे देरी की बातें सच साबित हो जाती है तो संभव है कि Microsoft को Sony से पहले अपना हार्डवेयर लॉन्च करने का मौका मिल सकता है। बता दें कि Sony अपने अपकमिंग गेमिंग हार्डवेयर के रूप में नया हैंजहेल्ड कंसोल और PS6 वैरिएंट पर काम कर रही है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह सीधे Xbox को टक्कर देनेवाली है।

ऐसी परिस्थिति में इस तरह का खुलासा कहीं न कहीं Xbox लवर्स के लिए सकारात्मक संदेश देती है। फिलहाल बैठक तक इंतजार करना बेहतर होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

pakistani-hackers-vibeware-india-government-APT36 India Attack
Previous Story

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की AI साइबर जंग शुरू

Nvidia ने चीन के लिए बनाना बंद किया H200 चिप
Next Story

Nvidia ने चीन के लिए बनाना बंद किया H200 चिप

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss