HP Imagine 2026 इवेंट में HP ने कई नई और एडवांस टेक्नोलॉजी पेश की हैं

HP Imagine 2026: नए AI फीचर्स और स्मार्ट डिवाइसेज ने मचाई धूम

5 mins read
79 views
March 25, 2026

HP Imagine 2026: न्यूयॉर्क में हुए HP Imagine 2026 इवेंट में HP ने कई नई और एडवांस टेक्नोलॉजी पेश की हैं। इनमें सबसे खास है HP IQ, जो एक नया AI सिस्टम है। यह सिस्टम आपके लैपटॉप, ऑफिस डिवाइस और मीटिंग टूल्स को आपस में जोड़कर काम को आसान बनाता है। HP का कहना है कि आज भी कई लोग काम के दौरान टेक्नोलॉजी की वजह से परेशान होते हैं इसलिए HP IQ को खास तौर पर हाइब्रिड वर्क को आसान बनाने के लिए बनाया गया है।

HP ने Imagine 2026 इवेंट में HP IQ और नए AI लैपटॉप लॉन्च किए, जानिए कैसे ये तकनीक काम को आसान और तेज बनाती है।

HP IQ क्या-क्या कर सकता है?

HP IQ कई स्मार्ट Ask IQ, फाइल समरी, नोट्स और नॉलेज और मीटिंग एजेंट जैसे फीचर्स  के साथ आता है। यह सिस्टम HP नियरसेंस टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है, जिससे डिवाइस आपस में आसानी से कनेक्ट होते हैं और फाइल शेयरिंग भी बहुत आसान हो जाती है।

नया EliteBook AI लैपटॉप

HP ने नया EliteBook 6 62q Next Gen AI PC भी लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon प्रोसेसर है, जिससे AI फीचर्स सीधे डिवाइस पर ही काम करते हैं। यह लैपटॉप लंबी बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी और पहले से 15% पतला डिजाइन के साथ आता है। यह HP IQ के साथ आने वाला पहला लैपटॉप होगा।

READ MORE: क्या हैं 2-नैनोमीटर चिप्स? टेक्नोलॉजी वर्ल्ड में क्यों माना जा रहा इसे गेम चेंजर

सुरक्षा में बड़ा अपग्रेड

HP ने सिक्योरिटी पर भी खास ध्यान दिया गया है।

  • EliteBook 6 G2q में अब ऐसा सिस्टम है, जो बताता है कि डिवाइस के अंदर छेड़छाड़ हुई है या नहीं।
  • TPM Guard नाम का नया फीचर दिया गया है, जो हैकिंग से बचाने के लिए CPU और सिक्योरिटी चिप के बीच सुरक्षित कनेक्शन बनाता है।

READ MORE: भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

प्रिंटर और वर्कस्टेशन में भी AI

HP ने अपने नए LaserJet Pro और Enterprise प्रिंटर्स में AI फीचर्स जोड़े हैं। ये प्रिंटर डॉक्युमेंट स्कैन और OCR को 50% तक तेज बना सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने नए Z Workstations, बेहतर वर्कफोर्स एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म और AI ऑप्टिमाइजेशन के साथ OMEN गेमिंग डिवाइस भी पेश किए हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BEL और RRP की साझेदारी
Previous Story

BEL और RRP की साझेदारी, भारत की टेक्नोलॉजी ताकत बढ़ेगी

Next Story

2 महीने तक YouTube Premium फ्री! अब देखें वीडियो बिना किसी एड के

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss