भारत का पहला 64-बिट DHRUV64 प्रोसेसर तैयार, जानें इसके फायदे

8 mins read
107 views
December 16, 2025

Indian Semiconductor Mission: भारत ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। सरकार समर्थित माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत C-DAC ने DHRUV64 नाम का नया माइक्रोप्रोसेसर तैयार किया है। इसे भारत का पहला 1.0 GHz, 64 बिट डुअल कोर माइक्रोप्रोसेसर बताया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विदेशी चिप्स पर देश की निर्भरता को कम करना है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक नोट में बताया गया है कि DHRUV64 को खासतौर पर टेलीकॉम, इंडस्ट्रियल और रणनीतिक तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर के साथ भारत की चिप आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार मिली है। जानिए RISC-V आधारित इस प्रोसेसर की खासियत, उपयोग और सरकार की आगे की योजना।

क्या है DHRUV64

DHRUV64 एक 64 बिट डुअल कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.0 GHz है। सरकारी जानकारी के अनुसार, यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग को बेहतर तरीके से संभाल सकता है और मॉडर्न डिजिटल सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले बाहरी हार्डवेयर के साथ आसानी से काम करता है।

अधिकारियों का कहना है कि इस चिप का उपयोग 5G टेलीकॉम नेटवर्क, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर डिवाइसेज, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है। ये ऐसे सेक्टर हैं, जहां भारत आज भी बड़े पैमाने पर आयातित प्रोसेसरों पर निर्भर है।

भारत की मौजूदा स्थिति

सरकारी नोट में एक अहम सच्चाई भी सामने रखी गई है। भारत दुनिया के करीब 20 प्रतिशत माइक्रोप्रोसेसर का उपभोग करता है, लेकिन इसके मुकाबले देश में घरेलू निर्माण अभी सीमित है। इसी अंतर को पाटने के लिए सरकार देश में ही प्रोसेसर डिजाइन और विकास को बढ़ावा दे रही है।

RISC-V तकनीक पर आधारित प्रोसेसर

DHRUV64 को Digital India RISC-V प्रोग्राम के तहत विकसित किया गया है। यह प्रोग्राम RISC-V नाम की ओपन-सोर्स इंस्ट्रक्शन सेट आर्किटेक्चर पर आधारित है। RISC-V की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए किसी तरह की लाइसेंस फीस नहीं देनी पड़ती। सरकार का मानना है कि इससे स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थान और घरेलू कंपनियां कम लागत में अपने हिसाब से प्रोसेसर डिजाइन कर सकेंगी।

DIR-V रोडमैप के तहत इससे पहले THEJAS32 और THEJAS64 प्रोसेसर पेश किए जा चुके हैं। DHRUV64 इस श्रृंखला का तीसरा प्रोसेसर है।

READ MORE: Elon Musk ने खरीदा स्पेक्ट्रम, SpaceX लॉन्च कर सकता है 5G नेटवर्क

MeitY और C-DAC की भूमिका

इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी MeitY कर रहा है, जबकि प्रोसेसर डिजाइन की जिम्मेदारी C-DAC के पास है। सरकार इन प्रोसेसरों को टेलीकॉम उपकरणों, एम्बेडेड सिस्टम्स और आने वाले डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहद अहम मान रही है। इसके साथ ही India Semiconductor Mission के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में 1.60 लाख करोड़ के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं, Chips to Startup प्रोग्राम के लिए 250 करोड़ का बजट रखा गया है, जिसे 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों में लागू किया जा रहा है।

READ MORE: SpaceX ने 281 Bitcoin किए ट्रांसफरक्रिप्टो मार्केट में मची हलचल

आगे की योजना

DHRUV64 के बाद सरकार Dhanush और Dhanush+ नाम के नए प्रोसेसर विकसित करने की तैयारी में है। DHRUV64 को भारत में डिजाइन किए गए कंप्यूटिंग हार्डवेयर की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये प्रोसेसर कितनी जल्दी बड़े पैमाने पर उत्पादन में आते हैं और वास्तविक व्यावसायिक इस्तेमाल तक पहुंच पाते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

क्या है Slop? जानें क्यों बना Word of the Year 2025

Next Story

Elon Musk बने दुनिया के पहले 600 अरब डॉलर के व्यक्ति

Latest from Tech News

Snapdragon को सीधी चुनौती

Snapdragon को सीधी चुनौती! MediaTek Dimensity 9500s ने मचाया तहलका!

MediaTek Dimensity 9500s: MediaTek ने अपने टॉप सेगमेंट को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम बढा दिया है। कंपनी ने Dimensity 9500s पेश किया है। यह चिप कंपनी के पहले से मौजूद Dimensity 9500 का अपग्रेड है। यह उन स्मार्टफोन्स ते लिए
NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

US chip tariff 25 percent: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश
technology

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

India Open Source Platforms:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक संसदीय मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी साझा करने की पहल को रेखांकित किया। दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिन्हें ग्लोबल साउथ के देश अपनाकर अपने सिस्टम में लागू कर सकते हैं।  भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने CSPOC 2026 में ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों को साझा करने की पहल की जानकारी दी। भारत की ओपन सोर्स पहल  मोदी ने कहा कि अब भारत की टेक्नोलॉजी विकास रणनीति केवल देश के भीतर सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य यह है कि भारत में बने नवाचार ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि हमारे नवाचार पूरे ग्लोबल साउथ और कॉमनवेल्थ देशों के लिए लाभकारी हों। इसके लिए हम ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, ताकि अन्य देश भी भारत जैसे सिस्टम विकसित कर सकें।  पिछले कुछ सालों में भारत ने पहचान, पेमेंट और प्रशासन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल सिस्टम बनाए हैं। कई छोटे देशों के लिए यह व्यावहारिक साबित हो रहा है क्योंकि महंगे सॉफ़्टवेयर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।  ग्लोबल साउथ पर जोर  प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल साउथ के देशों को अपना मार्ग खुद तय करना जरूरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया है। G20 अध्यक्षता के दौरान भी ये मुद्दे मुख्य चर्चा में रहे। मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास संतुलित तभी हो सकता है जब दुनिया के बड़े हिस्से पीछे न रहें।  READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों  लोकतंत्र और संसदीय शिक्षा  मोदी ने CSPOC सम्मेलन के व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य विभिन्न देशों में संसदीय लोकतंत्र की जानकारी और समझ बढ़ाना है। मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती और विविधता को इसकी ताकत बताया। उन्होंने इसे एक बड़े पेड़ की तरह बताया, जिसकी जड़ें गहरी हैं और शाखाएं बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने के लिए फैली हुई हैं।  READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट  मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदाता नहीं है, बल्कि प्रशासन, कानून निर्माण और डिजिटल सिस्टम के अनुभव साझा करने वाला साझेदार बनना चाहता है। इस सम्मेलन में यह संदेश भी गया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र को एक साथ विकसित करना जरूरी है, खासकर उन देशों के लिए जो अभी अपनी आधारभूत प्रणाली बना रहे हैं। 
chinese app

क्या आप जिंदा हैं? हर 48 घंटे में आपसे पूछेगा ये App

Are You Alive App: जरा सोचिए… आपका फोन हर दो दिन में आपसे सिर्फ एक सवाल पूछे ‘क्या आप जिंदा हैं? और अगर आप जवाब नहीं देते, तो आपके परिवार या दोस्तों को अलर्ट भेजा जाता है।  यह सुनने में जरा अजीब लगता है, लेकिन चीन में लाखों लोग Are You Dead? ऐप डाउनलोड कर रहे हैं, जो बिल्कुल यही करता है।  Are You Dead?ऐप चीन में लोकप्रिय, अकेले रहने वालों के लिए डिजिटल सुरक्षा का तरीका, जो याद दिलाता है कि आप जिंदा हैं।  ऐप का तरीका आसान और सीधा  Are You Dead? ऐप बहुत आसान है। इसमें कोई चैट, प्रोफाइल या सोशल फीड नहीं है। बस एक बड़ा बटन है जिस पर लिखा है I’m Alive। हर 48 घंटे में यूजर्स को इस पर टैप करना होता है। अगर कोई लगातार दो बार चेक इन करना भूल जाता है, तो ऐप प्री सेलेक्टेड इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज देता है। यह मैसेज आपके जानकार को चेतावनी देता है कि शायद कुछ गड़बड़ है।  READ MORE: Apple पर लगा टेक्नोलॉजी चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला   किन लोगों के लिए है यह ऐप  यह ऐप खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अकेले रहते हैं, बड़े शहरों में काम करते हैं या जिनके बच्चे किसी दूसरे शहर में रहते हैं। ऐसे जीवन में कभी–कभी कोई नहीं जान पाता कि कुछ गलत हुआ है। यह ऐप डिजिटल सुरक्षा की एक छोटी चाबी की तरह काम करता है।   विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी सरलता और हल्कापन है। यह ध्यान नहीं खींचता, किसी सोशल ऐप की तरह उलझाता नहीं, लेकिन जब जरूरत होती है, तो यह आपके लिए बोलता है।  READ MORE: Nvidia ने Groq की AI चिप टेक्नोलॉजी ली लाइसेंस पर  आधुनिक जीवन और अकेलेपन की कहानी  Are

Don't Miss