Bristol University research

6G सेमीकंडक्टर की खोज से बदलेगा भविष्य, चलेंगी ऑटोमैटिक कारें

6 mins read
1.2K views
May 28, 2025

6G सिर्फ एक नेटवर्क अपग्रेड नहीं होगा, बल्कि यह हमारी सोच, काम करने के तरीके और जिंदगी के हर पहलू को छू जाएगा

6G Semiconductors: ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आने वाले समय में टेक्नोलॉजी की दुनिया की तस्वीर बदल सकता है। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अगली पीढ़ी की सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी डेवलप की है, जो 6G नेटवर्क को संभव बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकती है। इस खोज से न सिर्फ इंटरनेट की रफ्तार कई गुना तेज होगी, बल्कि AI, स्मार्ट ऑटोमेशन और दूर बैठे इलाज जैसी कल्पनाएं भी हकीकत में बदल सकती हैं।

कैसा होगा 6G का भविष्य?

जरा सोचिए, एक ऐसा समय जब सड़क पर सिर्फ सेल्फ-ड्राइविंग गाड़ियां चल रही हों, कोई ट्रैफिक नहीं हो, और आप घर बैठे डॉक्टर से जांच और इलाज करवा सकें। अपने प्रियजनों से सिर्फ वीडियो कॉल ही नहीं, बल्कि वर्चुअल रिएलिटी के जरिए उन्हें महसूस भी कर सकें। सुनने में ये सब किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा लगता है, लेकिन साइंटिस्ट की इस नई खोज के बाद ये सब जल्द ही हमारी जिंदगी का हिस्सा बन सकता है।

क्या है सेमीकंडक्टर की यह नई टेक्नोलॉजी?

सेमीकंडक्टर ऐसे टूल होते हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यही टेक्नोलॉजी हमारे मोबाइल, कंप्यूटर, नेटवर्क डिवाइस और हजारों तरह की मशीनों में इस्तेमाल होती है। 5G से 6G में जाने के लिए केवल नेटवर्क नहीं, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर को भी और अधिक शक्तिशाली और तेज बनाना जरूरी है।

साइंटिस्टों ने इसी दिशा में काम करते हुए गैलियम नाइट्राइड नामक सेमीकंडक्टर को एक नई डिजाइन में ढाला है। उन्होंने इसमें ऐसे खास नैनो-पंख लगाए हैं, जो इलेक्ट्रॉन के बहाव को बहुत तेज कर देते हैं। इसकी वजह से डेटा को भेजने और रिसीव करने की स्पीड 75 से 110 गीगाहर्ट्ज के बीच पहुंच सकती है, जो कि आज की टेक्नोलॉजी से कई गुना तेज है।

लैच इफेक्ट की पहचान

इस रिसर्च के दौरान साइंटिस्टों को लैच इफेक्ट नाम की एक अनोखी प्रक्रिया का पता चला, जो पहले कभी नहीं देखी गई थी। यह असर उन डिवाइसेज में देखने को मिला, जिनमें चौड़े फिन्स का इस्तेमाल हुआ था। अच्छी बात यह है कि यह प्रभाव डिवाइस के प्रदर्शन को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता।

आने वाला कल होगा पूरी तरह बदल

शोध टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर मार्टिन कुबॉल का कहना है कि यह खोज भविष्य की तकनीक को नई उड़ान दे सकती है। आने वाले 10 सालों में हम वर्चुअल टूरिज्म, दूरस्थ शिक्षा, रिमोट हेल्थकेयर और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम जैसी चीजों को रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते देखेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iPad
Previous Story

WhatsApp का नया ऐप हुआ लॉन्च, सिर्फ ये यूजर कर सकेंगे इस्तेमाल

Apple product
Next Story

Apple ने 5 सालों में रोकी 75,000 करोड़ की ठगी, जानें App Store क्यों है सुरक्षित?

Latest from Latest news

Don't Miss