Elon Musk ने खरीदा स्पेक्ट्रम, SpaceX लॉन्च कर सकता है 5G नेटवर्क

Elon Musk ने खरीदा स्पेक्ट्रम, SpaceX लॉन्च कर सकता है 5G नेटवर्क

5 mins read
1K views
September 15, 2025

Elon Musk Spectrum Purchase: एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने मोबाइल नेटवर्क की दुनिया में बड़ा कदम रखा है। कंपनी ने अमेरिकी फर्म EchoStar से 17 बिलियन डॉलर में वायरलेस स्पेक्ट्रम लाइसेंस खरीदा है। इस स्पेक्ट्रम का यूज SpaceX अपनी कंपनी Starlink को मोबाइल कनेक्टिविटी तक फैलाने के लिए करेगी। यानी कि भविष्य में Starlink के जरिए एक संभावित 5G नेटवर्क भी तैयार हो सकता है।

SpaceX ने EchoStar से 17 बिलियन डॉलर में स्पेक्ट्रम खरीदी, जिससे Starlink मोबाइल कनेक्टिविटी और 5G सेवाओं में विस्तार करेगा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस कदम ने अमेरिकी टेलीकॉम इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है जहां वर्तमान में Verizon, AT&T और T-Mobile जैसी बड़ी कंपनियां एक्टिव हैं। इस डील के साथ, मस्क Starlink को सिर्फ सैटेलाइट ब्रॉडबैंड प्रदाता नहीं बल्कि मोबाइल नेटवर्क में भी चुनौती देने वाला विकल्प बना रहे हैं। एकस्पर्ट का मानना है कि इसका सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मिलेगा जहां मौजूदा ऑपरेटर अक्सर सीमित कवरेज देते हैं।

READ MORE: Starlink को लेकर Elon Musk ने क्यों कहा ‘Sorry’

फोन से कहीं भी वीडियो देख पाएंगे

मस्क ने कहा कि इस स्पेक्ट्रम डील का नतीजा यह होगा कि आप अपने फोन पर कहीं भी वीडियो देख पाएंगे।

इस डील के तहत EchoStar के Boost Mobile के ग्राहक भी Starlink की डायरेक्ट-टू-सेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे उन इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचेगा जहां पारंपरिक नेटवर्क नहीं पहुंच पाते।

EchoStar के अध्यक्ष हमिद अखवान ने कहा कि यह डील Boost सब्सक्राइबर्स के लिए सैटेलाइट सेवाओं को तेज और किफायती तरीके से उपलब्ध कराएगी।

Starlink ने पहले ही T-Mobile के साथ मिलकर सैटेलाइट टेक्स्टिंग सेवा T-Satellite का परीक्षण किया था। अब नई स्पेक्ट्रम खरीद के बाद कंपनी इस साल डेटा सेवाओं को लॉन्च करेगी और जल्द ही वॉइस कॉलिंग भी शुरू करने की योजना है।

READ MORE: Starlink को लेकर दूरसंचार मंत्री का बड़ा बयान, भारत में लिमिटेड रहेगी सर्विस

मस्क ने यह संकेत भी दिया कि वह भविष्य में सीधे प्रमुख मोबाइल कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह Verizon जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनी खरीद सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि यह असंभव नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

YouTube Music ने पेश किया नया ‘Now Playing’ स्क्रीन, यूज़र्स को मिलेगा बेहतर अनुभव
Previous Story

YouTube Music ने पेश किया नया ‘Now Playing’ स्क्रीन, यूज़र्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

Nothing Phone 3 पर वफादार ग्राहकों के लिए खास ऑफर, मिल रहा है ₹45,000 का डिस्काउंट
Next Story

Nothing Phone 3 पर वफादार ग्राहकों के लिए खास ऑफर, मिल रहा है ₹45,000 का डिस्काउंट

Latest from Technology