Semicon India 2025: PM मोदी को भेंट की गई पहली 'मेड इन इंडिया' चिप

Semicon India 2025: PM मोदी को भेंट की गई पहली ‘मेड इन इंडिया’ चिप

5 mins read
1.3K views
September 2, 2025

Semicon India 2025: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित सेमिकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली मेड इन इंडियासेमीकंडक्टर चिप प्रधानमंत्री को भेंट की। 

PM मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया, जहां भारत की पहली मेड इन इंडियासेमीकंडक्टर चिप विक्रम को पेश किया गया।

यह ऐतिहासिक चिप एक 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर विक्रमहै जिसे ISRO के सेमी-कंडक्टर लैब ने पूरी तरह से भारत में विकसित किया है। खास बात यह है कि यह प्रोसेसर लॉन्च व्हीकल्स जैसे कठोर वातावरण में भी काम करने में सक्षम है। 

क्या कहते हैं मंत्री 

मंत्री वैष्णव ने बताया कि भारत ने सिर्फ साढ़े तीन सालों में सेमीकंडक्टर तकनीक में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत में चिप तैयार किया गया है। CG Power के तहत सेमीकॉन मिशन को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में चार सेमीकंडक्टर यूनिट्स का निर्माण तेजी से चल रहा हैआने वाले 2 3 महीनों में दो और प्लांट्स से चिप्स लॉन्च होने की उम्मीद है। 

READ MORE: टैरिफ पर बोले पीएम, भारत को टेक्नोलॉजी सेक्टर में बनना होगा आत्मनिर्भर 

Nvidia को मिली चीन में बड़ी मंजूरी, फिर शुरू होगी H20 AI चिप्स की बिक्री! 

भारत आज विश्वसनीय सेमीकंडक्टर गंतव्य बन रहा है 

वैष्णव ने दुनिया की तकनीकी कंपनियों से भारत में निवेश करने की अपील करते हुए कहा कि स्थिर नीतियों, बड़े टैलेंट पूल और बेहतर बुनियादी ढांचे के चलते भारत आज विश्वसनीय सेमीकंडक्टर गंतव्य बन रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 85,000 प्रोफेशनल्स को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाए। 

मंत्री ने यह भी कहा कि भारत अब केवल एक उपभोक्ता नहीं, बल्कि एक उत्पादक राष्ट्र बन रहा है। Q1 की 7.8% GDP ग्रोथ इसकी गवाही देती है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

TechnoXian World Cup 2025: 60 से अधिक देशों ने मिलकर रचा रोबोटिक्स का इतिहास
Previous Story

TechnoXian World Cup 2025: 60 से अधिक देशों ने मिलकर रचा रोबोटिक्स का इतिहास

WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, अब स्टिकर्स होंगे सेव बिना चैट में भेजे
Next Story

WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, अब स्टिकर्स होंगे सेव बिना चैट में भेजे

Latest from Technology

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss