Elon Musk बने दुनिया के पहले 600 अरब डॉलर के व्यक्ति

7 mins read
338 views
December 16, 2025

Elon Musk Net Worth: दुनिया के जाने-माने टेक उद्यमी एलन मस्क ने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर से अधिक हो गई है, जिससे वह आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले उनकी संपत्ति में 168 अरब डॉलर की गिरावट भी आई थी।

एलन मस्क की संपत्ति ने तोड़ा इतिहास, SpaceX और Tesla की सफलता से उनका नेटवर्थ 600 अरब डॉलर पार कर गया, जानिए कैसे वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

यह असाधारण संपत्ति वृद्धि मुख्य रूप से SpaceX के संभावित IPO की खबरों से हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, SpaceX को लगभग 800 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर सार्वजनिक करने की योजना है। इस खबर के चलते मस्क की संपत्ति लगभग 677 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

SpaceX IPO ने बढ़ाई मस्क की संपत्ति

मस्क की संपत्ति में आई इस भारी वृद्धि का मुख्य कारण SpaceX है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SpaceX का अभी का मूल्यांकन लगभग 800 अरब डॉलर है। मस्क के पास SpaceX के 42 प्रतिशत शेयर हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 336 अरब डॉलर है। अगर SpaceX अपने IPO के अनुसार मूल्यांकन पर बिकता है, तो मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियन डॉलर के मालिक बन सकते हैं। अभी SpaceX मस्क की सबसे मूल्यवान संपत्ति बन चुकी है, यहां तक कि Tesla से भी अधिक।

Tesla शेयरों ने भी बढ़ाई संपत्ति

मस्क ने अपनी संपत्ति बढ़ाने में Tesla से भी महत्वपूर्ण योगदान लिया है। उनके पास Tesla का लगभग 12 प्रतिशत शेयर है। 2025 में Tesla के शेयर लगभग 13 प्रतिशत बढ़े हैं, जबकि वाहन बिक्री में कमी आई है। बता दें कि सोमवार को Tesla के शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़ गए हैं, जब मस्क ने खुलासा किया कि कंपनी रोबोटिक्स का टेस्ट कर रही है, जिसमें सामने की सीट पर सुरक्षा मॉनिटर नहीं होंगे। मस्क के Tesla शेयरों की कीमत लगभग 197 अरब डॉलर है।

नवंबर में शेयरहोल्डरों ने मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का कॉर्पोरेट कम्पनसेशन पैकेज भी मंजूर किया, जो अब तक का सबसे बड़ा है। यह पैकेज Tesla को AI और रोबोटिक्स पावरहाउस बनाने की उनकी योजना का समर्थन करता है।

READ MORE: SpaceX ने ट्रांसफर किए 2,495 Bitcoin, बाजार में उठाव के बीच चर्चा

xAI और निजी निवेश

SpaceX और Tesla के अलावा, मस्क की AI कंपनी xAI भी तेजी से उभर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 15 अरब डॉलर जुटाने की कोशिश में है और इसका मूल्यांकन लगभग 230 अरब डॉलर है। इस फंडिंग से मस्क का प्रभुत्व AI, अंतरिक्ष और मोबिलिटी क्षेत्रों में और मजबूत होगा। ये तकनीकी निवेश मस्क की संपत्ति को लगातार बढ़ा रहे हैं और उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक उद्यमियों में शामिल कर रहे हैं।

READ MORE: SpaceX ने किए 105 मिलियन डॉलर के Bitcoin ट्रांसफर

5 सालों से संपत्ति में अद्भुत वृद्धि

पिछले 5 सालों में मस्क की संपत्ति में जबरदस्त वृद्धि हुई है। 2020 में उनकी संपत्ति लगभग 24.6 अरब डॉलर थी जो अगस्त 2020 में Tesla की रैली के बाद यह 100 अरब डॉलर पार कर गई।

2021 में मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने और उसी साल उनकी संपत्ति 300 अरब डॉलर तक पहुंच गई। 2024 में 400 अरब, 2025 में 500 अरब और अब 600 अरब डॉलर हो गई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

भारत का पहला 64-बिट DHRUV64 प्रोसेसर तैयार, जानें इसके फायदे

Next Story

AI से बढ़ा आतंक का खतरा, महाशक्ति अमेरिका भी क्यों है चिंतित?

Latest from News

Don't Miss