अश्लील कंटेंट रोकने के लिए सरकार लाएगी Digital India Bill

6 mins read
850 views
Ranveer Allahabadia
February 20, 2025

सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी को रोकने के लिए केंद्र सरकार मौजूदा IT एक्ट की जगह डिजिटल इंडिया बिल लाने पर तेजी से काम कर रही है।

Digital India Bill: रणवीर इलाहाबादिया मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने YouTube और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अश्लील कंटेट को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। ऐसे में सरकार ने प्रस्तावित डिजिटल इंडिया बिल पर काम तेज कर दिया है।

अलग-अलग बनाए जाएंगे प्रावधान

सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी को रोकने के लिए केंद्र सरकार मौजूदा IT एक्ट की जगह डिजिटल इंडिया बिल लाने पर तेजी से काम कर रही है। नए कानून में यूट्यूबर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स को रेगुलेट करने के प्रावधान होंगे। सरकार इस बिल पर करीब 15 महीने से काम कर रही है। इसमें दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण से जुड़े विषयों के लिए अलग-अलग प्रावधानों वाले कानून बनाए जाएंगे।

रणवीर इलाहाबादिया के कारण लिया गया फैसला

रणवीर इलाहाबादिया के मामले की वजह से सरकार डिजिटल इंडिया बिल पर वापस लौट रही है। हालांकि, AI गवर्नेंस को इससे अलग रखने का फैसला किया है। इसके लिए अलग रेगुलेशन की जरूरत है। सरकार SC को संतोषजनक जवाब देने की फिराक में है, ताकि सरकार बता सके कि IT एक्ट की खामियों को दूर करने के लिए क्या किया जा रहा है।

क्या है डिजिटल इंडिया अधिनियम

डिजिटल इंडिया अधिनियम एक प्रस्तावित कानून है, जो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 का स्थान लेगा। डिजिटल इंडिया एक्ट भारत में डिजिटल स्पेस को कंट्रोल करेगा, जिसमें साइबर सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस और ऑनलाइन सुरक्षा शामिल है।

DIA की मुख्य विशेषताएं

  • ऑनलाइन सुरक्षा: DIA ऑनलाइन नुकसान, डी-प्लेटफॉर्मिंग, डॉक्सिंग और सोशल मीडिया एल्गोरिदम को संबोधित करके डिजिटल स्पेस में नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा।
  • डेटा सुरक्षा: DIA डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा अधिनियम सहित अन्य डेटा-संबंधित कानूनों के साथ मिलकर काम करेगा।
  • साइबर सुरक्षा: DIA साइबर सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करेगा और डेटा उल्लंघनों से सुरक्षा करेगा।

क्या होंगे चैलेंज

  • गोपनीयता: आलोचकों का तर्क है कि DIA सरकार को बहुत अधिक निगरानी शक्ति दे सकता है, जो गोपनीयता अधिकारों का उल्लंघन कर सकता है।
  • डेटा स्थानीयकरण: डेटा स्थानीयकरण के लिए DIA का दृष्टिकोण सीमा पार डेटा प्रवाह को बाधित कर सकता है, जो वैश्विक व्यवसायों को प्रभावित कर सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Rekha Gupta
Previous Story

दिल्ली की CM बनते ही Google पर छाई Rekha Gupta

Pi Coin
Next Story

क्यों चर्चा में है Pi Coin? कैसे कमाएं इससे पैसे

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss