AI generated video

YouTube क्रिएटर्स के लिए Good News! Shorts में आया नया AI टूल

4 mins read
1.5K views
February 14, 2025

YouTube ने अपने Shorts क्रिएटर्स के लिए एक नया जेनरेटिव AI वीडियो फीचर जोड़ा है। क्रिएटर्स Google के Veo 2 वीडियो मॉडल की मदद से AI जेनरेटेड क्लिप बना सकते हैं।

YouTube Shorts Video : YouTube ने अपने क्रिएटर्स के लिए एक नया फीचर ऐड किया है। YouTube पर अब Shorts क्रिएटर्स के लिए एक नया जेनरेटिव AI वीडियो जोड़ा है। क्रिएटर्स अब Google के Veo 2 वीडियो मॉडल की हेल्प से AI जेनरेटेड क्लिप बना सकते हैं और उन्हें Shorts में भी ऐड कर सकता हैं। इस फीचर को YouTube के ड्रीम स्क्रीन फीचर के साथ जोड़ा गया है।

कैसे बना सकेंगे Shorts वीडियो

आइए जानते हैं कि आप AI वीडियो क्लिप को कैसे बना सकते हैं।

  • Shorts कैमरा खोलें और मीडिया पिकर पर जाएं।
  • ऊपर दिए गए क्रिएट ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां text prompt लिखें, जिसमें आपको अपने वीडियो का डिस्क्रिप्शन दें।
  • वीडियो का पसंदीदा स्टाइल, लेंस, सिनेमैटिक इफेक्ट और लंबाई चुनें।
  • submit करने के बाद वीडियो क्लिप बनकर तैयार हो जाएगी।

कहां-कहां मिलेगी ये सुविधा

जानकारी के लिए बता दें कि, YouTube ने फिलहाल इस फीचर को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लॉन्च किया है। जल्द ही इसे बाकि दूसरे देशों में भी उपलब्ध कराने की प्लानिंग है।

क्या है Veo2 मॉडल

Google का Veo 2 मॉडल अभी अर्ली एक्सेस में है और वेटलिस्ट के जरिए आम लोगों के लिए मौजूद है। इस मामले में YouTube का कहना है कि Veo 2 के साथ Dream Screen अब तेज और अच्छे क्वालिटी के वीडियो बना सकता है।

YouTube द्वारा बनाए गए AI वीडियो में विज़ुअल टैग और Google का SynthID वॉटरमार्क होगा, जिससे यह साफ हो जाएगा कि वीडियो क्लिप या कंटेंट को AI की हेल्प से बनाया गया है। हालांकि, यह फीचर अभी भारतीय क्रिएटर्स के लिए मौजूद नहीं है, लेकिन जल्द ही यह भारत में भी आ जाएगा। इस फीचर के आने के बाद क्रिएटर्स को कम मेहनत में बेहतरीन वीडियो क्लिप पोस्ट करने की आजादी मिलेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

India US
Previous Story

भारत-अमेरिका ने टेक्नोलॉजी सहयोग बढ़ाने का किया संकल्प

Facebook
Next Story

क्या है Meta Brain Typing टेक्नोलॉजी? जानें इसका इस्तेमाल

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss