Rekha Gupta

दिल्ली की CM बनते ही Google पर छाई Rekha Gupta

5 mins read
1.3K views
February 20, 2025

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह इस पद पर पहुंचने वाली चौथी महिला हैं। उनका नाम लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सीएम पद की शपथ ले ली है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। जैसे ही सीएम पर पर उनके नाम की घोषणा हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता छा गईं। बता दें कि Instagram पर रेखा गुप्ता के फॉलोअर्स में भी काफी इजाफा हुआ है साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगी।

रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा भी हो रहे ट्रेंड

रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता घोषित होते ही उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, X पर उनका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। वहीं, लोग उनके बारे में Google पर लगातार सर्च कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े लाखों पोस्ट किए जा चुके हैं। रेखा गुप्ता के अलावा Google पर भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा को भी काफी सर्च किया जा रहा है। वह भी X पर ट्रेंड कर रहे हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के कुछ ही घंटो बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या 60 हजार को पार कर गई। अब तक X पर उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 89 हजार पहुंच गई है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

रेखा गुप्ता के पुराने ट्विट्स X पर हो रहे शेयर

रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए सामने आने के बाद लोग उनके पुराने ट्वीट्स पर भी बातचीत कर रहे हैं। कथित तौर पर सोशल मीडिया पर उनके कुछ पुराने ट्वीट्स भी सामने आए हैं, जिनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, अब ये ट्वीट्स हटा दिए गए हैं, लेकिन लोग इनके स्क्रीनशॉट X पर शेयर कर रहे हैं।

पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेखा गुप्ता पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं और पहली बार में ही वह सीधे सीएम की कुर्सी पर बैठ गईं। उन्होंने 2015 और 2020 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन जीत नहीं सकीं। 2023 में वे मेयर का चुनाव भी हार गईं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChillChat
Previous Story

भारत सरकार ब्लॉक करने जा रही 119 Apps

Ranveer Allahabadia
Next Story

अश्लील कंटेंट रोकने के लिए सरकार लाएगी Digital India Bill

Latest from Politics

चार्ली किर्क के स्मारक समारोह में ट्रंप और मस्क की महत्वपूर्ण मुलाकात

चार्ली किर्क के स्मारक समारोह में ट्रंप और मस्क की महत्वपूर्ण मुलाकात

Charlie Kirk: अरिज़ोना के ग्लेनडेल स्थित स्टेट फ़ार्म स्टेडियम में आयोजित चार्ली किर्क के स्मारक समारोह ने राजनीति और संवेदनाओं का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत

Don't Miss