Google Trade Secrets: सिलिकॉन वैली से एक चौंकाने वाला टेक घोटाला सामने आया है, जिसने डेटा सुरक्षा और टेक कंपनियों की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation ने 3 इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने Google और अन्य टेक कंपनियों के गोपनीय प्रोसेसर डिजाइन और क्रिप्टोग्राफी से जुड़े दस्तावेज चुरा लिए।
गिरफ्तार लोगों में दो बहनें समानेह घंडाली, सोरूर घंडाली और समानेह के पति मोहम्मदजवाद खोसरवी शामिल हैं। ये 3 कैलिफोर्निया के San Jose में रहते थे और मोबाइल प्रोसेसर डिवीजन के भीतर काम कर चुके थे।
सिलिकॉन वैली में बड़ा टेक घोटाला, 3 इंजीनियर गिरफ्तार। Google के गोपनीय प्रोसेसर डिजाइन चोरी कर संवेदनशील डेटा विदेश भेजने का आरोप।
अदालत में पेशी और आरोप
तीनों को 20 फरवरी को संघीय अदालत में पेश किया गया। आरोप पत्र के अनुसार, उन्होंने गुप्त रूप से संवेदनशील दस्तावेज अनधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर भेजे। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ डेटा ईरान तक पहुंच गया।
कैसे बाहर ले जाए गए गोपनीय दस्तावेज
जांच एजेंसियों के अनुसार, Google में काम करते समय बहनों ने अपने नाम से निजी कम्युनिकेशन चैनल बनाए और सैकड़ों फाइलें उनमें ट्रांसफर कीं। 2023 में Google ने समानेह को पकड़ लिया और उनकी सिस्टम एक्सेस बंद कर दी। बाद में उन्होंने एक झूठा हलफनामा देकर कहा कि उन्होंने कोई डेटा साझा नहीं किया।
इसके बाद आरोपियों ने सबूत छुपाने के तरीके खोजने शुरू किए। उन्होंने यह तक सर्च किया कि फोन कंपनियां टेक्स्ट संदेश कितने समय तक सुरक्षित रखती हैं। सॉफ्टवेयर अलार्म से बचने के लिए कंप्यूटर स्क्रीन की मैनुअल तस्वीरें भी ली गईं।
READ MORE: Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया
अधिकारियों की कड़ी प्रतिक्रिया
US अटॉर्नी क्रेग एच. मिसाकियन ने कहा कि आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर व्यापारिक रहस्य चुराए और अमेरिकी नवाचार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। FBI के विशेष एजेंट प्रभारी संजय विरमानी ने कहा कि यह विश्वासघात का मामला है। जांच के अनुसार, डेटा ट्रांसफर करने के लिए पहचान छुपाने और पकड़े जाने से बचने की योजनाबद्ध कोशिश की गई।
READ MORE: 𝗫 के नए फीचर से मचा बवाल, उठ रहे प्राइवेसी और सुरक्षा पर सवाल
दोष साबित होने पर सख्त सजा
आरोप सिद्ध होते हैं, तो तीनों को भारी सजा मिल सकती है। मुख्य आरोप हैं।
- ट्रेड सीक्रेट चोरी की साजिश
- ट्रेड सीक्रेट चोरी और चोरी का प्रयास
- न्याय में बाधा डालना
सिर्फ न्याय में बाधा डालने के आरोप में ही प्रत्येक आरोपी को 20 साल तक की जेल हो सकती है।
