ट्रंप के UFO संकेत से Aliens मीम कॉइन 100 गुना उछला

ट्रंप के UFO संकेत से Aliens मीम कॉइन 100 गुना उछला

6 mins read
475 views
February 20, 2026

Aliens Meme Coin: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की Alien Files घोषणा ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। इस खबर ने साजिश सिद्धांतों पर विश्वास करने वालों के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार को भी हिला दिया है। इसकी घोषणा के बाद Aliens are real नाम का एक नया मीम कॉइन अचानक सुर्खियों में आ गया है, जिसकी इसकी कीमत 100 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है।

ट्रंप की Alien Files घोषणा के बाद Aliens are real मीम कॉइन में जबरदस्त उछाल, कुछ ही घंटों में इसकी कीमत 100 गुना बढ़कर निवेशकों का ध्यान खींच लिया।

कुछ घंटों में कीमत में जबरदस्त उछाल

यह मीम कॉइन 15 फरवरी को Pump.fun प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हुआ था। शुरुआत में इसकी कीमत लगभग 0.00005 डॉलर थी, लेकिन ट्रंप की घोषणा के बाद 24 घंटे के भीतर यह बढ़कर करीब 0.002 डॉलर तक पहुंच गई। इस उछाल के साथ इसका मार्केट कैप लगभग 8,000% बढ़कर करीब 2 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

 

ट्रेडिंग वॉल्यूम भी तेजी से बढ़ा

Alien UFO और रहस्यमयी घटनाओं को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज होते ही निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ गई है। इस दौरान इस टोकन का ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 5.9 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। कई सट्टेबाजों ने तेजी से निवेश किया, जिससे कीमत और ऊपर चली गई।

घोषणा से पहले ही लॉन्च हुआ था टोकन

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यह टोकन ट्रंप की घोषणा से कुछ दिन पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। Pump.fun पर एक यूजर ने मजाक में लिखा था कि अब बस ट्रंप के Alien पर पोस्ट करने की देर है। कुछ ही घंटों बाद ट्रंप की पोस्ट Truth Social पर वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इसे देखा। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और बहसों की बाढ़ आ गई।

READ MORE: ट्रंप से जुड़ी ABTC के शेयर मिनटों में हुए आधे

Alien Files घोषणा में क्या कहा गया

ट्रंप के निर्देश में सरकार से Alien, अनआइडेंटिफाइड एरियल फेनोमेना और UFO से जुड़े लंबे समय से गुप्त दस्तावेज सार्वजनिक करने को कहा गया है। घोषणा में ‘जनता की बड़ी रुचि’ का हवाला दिया गया है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की हालिया पॉडकास्ट टिप्पणी का भी उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने Alien लाइफ की संभावना पर बात की थी।

READ MORE: ट्रंप से जुड़ी ABTC के शेयर मिनटों में हुए आधे

राजनीति, पॉप कल्चर और क्रिप्टो का अनोखा मेल

क्रिप्टो ट्रेडर्स का मानना है कि टोकन बनाने वालों ने पहले से इस चर्चा का अनुमान लगा लिया था। ट्रंप की पोस्ट के बाद वैश्विक स्तर पर चर्चा तेज हो गई और Aliens are real टोकन तेजी से लोकप्रिय हो गया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss