AI बढ़ते क्रेज के बीच Google ने Fiber कारोबार को किया री-स्ट्रक्चर

AI बढ़ते क्रेज के बीच Google ने Fiber कारोबार को किया री-स्ट्रक्चर

6 mins read
7 views
March 12, 2026

Google Fiber new venture:  Google ने अपने फाइबर इंटरनेट कारोबार में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। कंपनी की यूनिट GFiber अब Astound Broadband के साथ मिलकर एक नई अलग कंपनी बनाएगी। जिसमें Google अब मॉइनॉरिटी हिस्सेदार के रूप में शामिल रहेगा। तो आइए जानते हैं इस साझेदारी के बारें में विस्तार से।

AI और क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग के बीच Google Fiber नई कंपनी बनाएगी…Google भी हिस्सदार होगा…जानिए इस साझेदारी के पीछे की कहानी।

Stonepeak के पास होगी बहुमत हिस्सेदारी

नई कंपनी में अधिकतम हिस्सेदारी निवेश फर्म Stonepeak के पास होगी। वहीं कंपनी का संचालन वर्तमान GFiber की नेतृत्ववाली टीम ही संभालेगी। कंपनी के अनुसार यह टीम हाई-स्पीड फाइबर नेटवर्क के विस्तार और तकनीकी विकास पर काम करेगी। इस साझेदारी से नए निवेश का रास्ता खुलेगा। इससे फाइबर इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार तेजी से होने का अनुमान लगाया जा रहा है। खासकर उन इलाकों में जहां हाई-स्पीड इंटरनेट की मांग लगातार बढ़ रही है।

AI और क्लाउड सेवाओं से बढ़ी डिमांड

जानकारों की माने तो हाई-स्पीड नेटवर्क की जरूरत अब पहले से कहीं ज्यादा हो गई है। क्योंकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं के बढ़ते उपयोग ने इसकी डिंमांड बढ़ा दी है। इसलिए कंपनियां अब इंटरनेट कारोबार पर विशेष ध्यान देने लगी है। यही वजह है कि कंपनियां फाइबर नेटवर्क को अपना भविष्य का निवेश समझ रही है। जो आनेवाले दिनों उनके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

READ MOREफर्जी वीडियो पर लगाम, YouTube लाया जबरदस्त AI टूल

2010 में शुरू हुआ था Google Fiber

बता दें कि Google ने 2010 में फाइबर इंटरनेट सेवा शुरू की थी। 2012 में Kansas City में गीगाबिट स्पीड इंटरनेट की शुरुआत हुई थी। जिसे अमेरिका में उस समय के सबसे तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी देने वाला नेटवर्क में एक माना जाता था। इसकी स्पीट अन्य नेटवर्क की तुलना में कई गुणा तेज थी।

Other Bets का भी हिस्सा रहा GFiber

GFiber के सीईओ Dinni Jain का कहना है कि Astound और Stonepeak की यह साझेदारी दशकों पहले की तरह तेजगति से इंटरनेट सेवा देनेवाली कंपनी की तौर स्थापित करने की कोशिश करेगी। हमलोगं की पहली प्राथमिकता यूजर्स को तेज और सुलभ इंटरनेट उपलब्ध करवाना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि GFiber, Google की मूल कंपनी Alphabet Inc. के Other Bets का भी हिस्सा रह चुका है।

READ MORE–  Meta ने AI सोशल नेटवर्क Moltbook को खरीदा

अमेरिका में फाइबर इंटरनेट के लिए बड़ा प्रयास

हालांकि कंपनी ने यहा स्पष्ट किया है कि सौदा इस साल की चौथी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। अगर साथ आने के बाद कंपनी को तेजगति से इंटरनेट उपलब्ध करवा देती है तो यह अमेरिका में फाइबर इंटरनेट की दिशा में बड़ा प्रयास माना जाएगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

LPG-संकट-के-बीच-बढ़ी-इंडक्शन-की-डिमांड-Amazon-से-Blinkit-तक-स्टॉक-खाली
Previous Story

LPG संकट के बीच बढ़ी इंडक्शन की डिमांड, Amazon से Blinkit तक स्टॉक खाली!

Latest from News

Don't Miss