कॉल रिजेक्ट, फिर भी लाइव ऑडियो? Pixel यूजर्स अलर्ट!

कॉल रिजेक्ट, फिर भी लाइव ऑडियो? Pixel यूजर्स अलर्ट!

5 mins read
193 views
January 23, 2026

Google Pixel privacy bug: Pixel स्मार्टफोन्स में मौजूद एक AI-आधारित कॉल फीचर इन दिनों यूजर्स की Privacy पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। कॉल रिजेक्ट होने के बाद भी माइक्रोफोन के एक्टिव रहने और निजी ऑडियो लीक होने की शिकायतों ने Pixel यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। जिस फीचर को सुविधा के लिए लाया गया था। वही, अब खतरे की घंटी बनता नजर आ रहा है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

Pixel यूजर्स सावधान! कॉल रिजेक्ट होने के बाद भी माइक एक्टिव रहने की रिपोर्ट्स, जानिए किन देशों में है ज्यादा खतरा।

मैसेज की जगह आवाज हो रही है लीक!

रिपोर्ट्स की माने तो, कॉल रिजेक्ट होने के बावजूद यह फीचर यूजर की आसपास की आवाज कॉल करने वाले तक पहुंचा सकता है। यह फीचर AI Voicemail की तरह काम करता है और कॉल न उठने पर कॉलर से मैसेज लेता है। लेकिन हालिया मामलों में सिस्टम की गड़बड़ी सामने आई है, जहां मैसेज लेने के साथ-साथ माइक्रोफोन भी एक्टिव रह जाता है।

READ MORE- Visa-Mastercard से नहीं टकराता USDC

सभी Pixel सीरीज के मॉडल प्रभावित

ऐसा नहीं है कि यह Pixel के एक मॉडल पर असर डाल रहा है। यह समस्या Pixel सरीज के कई मॉडल में है। Reddit और टेक रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 4a से Pixel 10 तक के यूजर्स ने इस बग की शिकायत की है। जिससे इसके सिस्टम-लेवल होने की आशंका जताई जा रही है।

कॉल कटने के बाद भी माइक एक्टिव

कई यूजर्स ने कॉल कटने के बाद भी स्क्रीन पर ग्रीन डॉट इंडिकेटर दिखने की बात कही है, जो माइक्रोफोन के चालू होने का संकेत देता है और प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ाता है।

READ MORE- अब मीम बनाने के लिए किसी ऐप की ज़रूरत नहीं! Google Photos लाया कमाल का फीचर

मामले की जांच जुटी Google

Google ने बग की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन कंपनी का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी फिक्स की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, जानकारों ने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।

किस देश में जारी है अलर्ट?

राहत की बात यह फीचर भारत में उपलब्ध नहीं है, जिससे यहां के यूजर्स सुरक्षित हैं। हालांकि अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में Pixel यूजर्स को एहतियात के तौर पर इस फीचर को बंद रखने की सलाह दी जा रही है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Microsoft ने खोला AI कोडिंग का रास्ता
Previous Story

Microsoft ने खोला AI कोडिंग का रास्ता

क्रिप्टो सुरक्षा की कंपनी Ledger न्यूयॉर्क में लॉन्च
Next Story

क्रिप्टो सुरक्षा की कंपनी Ledger न्यूयॉर्क में लॉन्च

Latest from Smartphones

Don't Miss