Smart reply feature: Google Messages इस्तेमाल करनेवालों के लिए खुशखबरी है। Google Messages ने अपने यूजर्स के लिए कमाल का फीचर लॉन्च करने जा रहा है। यह बीटा वर्जन में एक नया फीचर Tap to Send और Tap to Draft साथ रोलआउट हो रहा है। यह फीचर यूजर्स को Smart Reply भेजने से पहले उस मैसेज को एडिट करने का मौका देगा। इसके अलावे कई सारे विकल्प हैं जो यूजर्स को काफी पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से।
Google Messages इस्तेमाल करनेवालों के लिए खुशखबरी! बीटा वर्जन में आया नया फीचर आया…जानिए इस नया फीचर क्या है खास बात।
जानिए कैसे काम करती है Smart Reply
बता दें कि Google Messages अब एआई के साथ मिलकर और स्मार्ट बन गया है। Smart Reply भी एक Artificial Intelligence सुविधा से लैस है। यह जब कोई मैसेज आता है तो अपने-आप कुछ छोटे-छोटे संभावित जवाब दिखाता है। ताकि यूजर्स बिना देर किए जबाव भेज सके। यह सुझाव चैट बॉक्स के ऊपर दिखाई देते हैं। अभी तक इन सुझावों पर टैप करते ही मैसेज सीधे भेज दिया जाता था। यही वजह थी कि कई बार यूजर्स गलती से भी जवाब भेज देते थे।
READ MORE- प्रीमियम फोन की रेस में Apple निकला आगे, Samsung पीछे
जोड़ा गया नया Tap to Draft विकल्प
इसके अलावे Google ने Tap to Draft नाम का नया विकल्प भी जोड़ा गया है। इस सेटिंग को चालू कर देने पर Smart Reply से मैसेज तुरंत नहीं जाएगा। वह पहले ड्राफ्ट बॉक्स में आ जाएगा। इसके बाद यूजर चाहे तो उसमें बदलाव कर सकता है। उसे डिलीट भी कर सकता है। यानी सारा कंट्रोल यूजर्स के हाथों में होगा।
READ MORE- Apple होगा पहले से ज्यादा खास, कंपनी लाई 3D प्रिंटिंग तकनीक
कैसे और कहां मिलेगा ऑप्शन
इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले Settings जाना होगा। फिर Suggestions पर क्लिक करना होगा। उसके बाद Tap to Send सेक्शन मिलेगा। यहां ध्यान देने की जरूरत यह है कि अगर टॉगल ऑफ रहा तो Smart Reply पहले की तरह तुरंत भेजा जाएगा। टॉगल ऑन करने पर यह Tap to Draft बन जाएगा और मैसेज पहले ड्राफ्ट में आएगा। फिर यूजर्स अपने हिसाब से एडिट कर उसे कहीं भी भेज सकते हैं।
इस प्रकार से देखें तो यह यूजर्स को काफी सुरक्षित चैटिंग या मैसेंजिंग का अनुभव दे सकता है।
