Google और Khan Academy का AI शिक्षा में नया बदलाव

Google और Khan Academy का AI शिक्षा में नया बदलाव

8 mins read
195 views
January 25, 2026

Khan Academy AI: Google ने हाल ही में Khan Academy के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसका उद्देश्य AI सहायता वाले लर्निंग टूल्स तैयार करना हैजो छात्रों और शिक्षकों दोनों की कक्षा में मदद करेंगे। इस साझेदारी की जानकारी इस साल ब्रिटिश Bett कॉन्फ्रेंस में दी गई हैजिसमें Google ने बताया है कि वह Gemini AI मॉडल्स को Khan Academy के लर्निंग प्लेटफॉर्म में शामिल करेगा। 

Khan Academy में Google का Gemini AI शामिलWriting और Reading Coach छात्रों की पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाएंगे  

शिक्षक की जगह नहींमदद के लिए AI 

Google और Khan Academy का कहना है कि AI का मकसद शिक्षक की जगह लेना नहींबल्कि छात्रों की पढ़ाई में मदद करना है। इस साझेदारी का लक्ष्य खासतौर पर मिडल और हाई स्कूल के छात्रों की पढ़ाई और लेखन में कमियों को पूरा करना है। 

छात्रों के सीखने के तरीके के अनुसार टूल्स 

Google के अनुसारप्रभावी AI लर्निंग साइंस पर बेस्ड होना चाहिए। Khan Academy के शिक्षकों का सालों का अनुभव AI टूल्स को छात्रों की वास्तविक जरूरतों के अनुसार तैयार करने में इस्तेमाल किया गया है। स्कूलों ने खासतौर पर साक्षरता को बड़ी चुनौती बताया है और यह साझेदारी उसी समस्या को हल करने के लिए बनाई गई है। 

AI से मार्गदर्शन 

Khan Academy ने अपना नया Writing Coach पेश किया हैजो Gemini AI द्वारा संचालित है। यह टूल छात्रों के लिए निबंध नहीं लिखताबल्कि उन्हें आउटलाइन बनानेलेखन और संपादन करने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन करता है। इसका उद्देश्य छात्रों को सोचने और विचार व्यक्त करने की क्षमता देना है। 

शिक्षक इसे पूर्ण इंटरएक्टिव मोड या केवल फीडबैक मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। टूल अमेरिका में कक्षा 7 से 12 के छात्रों के लिए उपलब्ध है और बीटा वर्जन कक्षा 5 और 6 के छात्रों के लिए भी है। यह persuasive writing, expository writing, literary analysis जैसी writing शैली के अनुसार छात्रों को टिप्स देता है। 

Reading Coach जल्द लॉन्च 

इस साल Khan Academy Gemini-powered Reading Coach लॉन्च करेगी। यह टूल कक्षा 5 से 12 के छात्रों को पढ़ाई में मार्गदर्शन देगा। यह पढ़ाई को समझने, comprehension के सवालों का जवाब देने और प्रगति की निगरानी करने में मदद करेगा। शिक्षक को व्यक्तिगत और ग्रुप स्तर पर फीडबैक मिलेगा। 

READ MORE: Google ने बताया Nano Banana Pro का आसान तरीका  

Tutors के लिए AI सहायता 

Nonprofit प्लेटफॉर्म Schoolhouse.World भी इस साझेदारी का हिस्सा है। AI टूल्स का उपयोग सहकर्मी ट्यूटर को प्रशिक्षण देनेउनका आत्मविश्वास और सहानुभूति बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके बाद ट्यूटर छात्रों के साथ बेहतर मदद कर सकेंगे। 

READ MORE: छोटी सी गलती… Google पर एलन मस्क ने कसा तंज 

शिक्षा को सरल और मानवकेंद्रित बनाना 

Google और Khan Academy का कहना है कि उनका उद्देश्य ऐसा AI बनाना हैजो केवल उत्तर  देबल्कि सीखने में मदद करे।  

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

स्कैम के वक्त घबराइए नहीं! एक बटन से फ्रीज होगा आपका अकाउंट!
Previous Story

स्कैम के वक्त घबराइए नहीं! एक बटन से फ्रीज होगा आपका अकाउंट!

अब लिखने की जरूरत नहीं...मोबाइल का कैमरा ऑन करते ही Grok बताएगा हर चीज़
Next Story

अब लिखने की जरूरत नहीं…मोबाइल का कैमरा ऑन करते ही Grok बताएगा हर चीज़

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss