छोटी सी गलती… Google पर एलन मस्क ने कसा तंज

7 mins read
257 views
January 7, 2026

Elon Musk On Google Search: टेक की दुनिया में एलन मस्क का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वह न सिर्फ Tesla और SpaceX जैसे बड़े ब्रांड्स से जुड़े हैं, बल्कि X पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एलन मस्क ने Google Search को लेकर एक चुभने वाला तंज किया है, जिसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या हम सर्च इंजनों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रहे हैं?

एलन मस्क ने Google Search की एक छोटी लेकिन भ्रमित करने वाली गलती पर तंज कसा है। जानिए पूरा मामला, Google की गलती क्या थी और यूजर्स को क्यों रहना चाहिए सतर्क।

एलन मस्क ने Google Search की एक छोटी लेकिन भ्रमित करने वाली गलती पर तंज कसा है। जानिए पूरा मामला, Google की गलती क्या थी और यूजर्स को क्यों रहना चाहिए सतर्क।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला तब शुरू हुआ जब X यूजर ने Google Search के एक स्क्रीनशॉट को शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में सवाल था क्या अगला साल 2027 है? Google ने जवाब दिया कि अगला साल 2026 है और उसके बाद 2027 आता है, लेकिन नीचे दिख रही जानकारी ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया।

एक ही सर्च रिजल्ट में विरोधाभास

Google के उसी रिजल्ट में नीचे कैलेंडर से जुड़ी जानकारी दिखाई गई, जिसमें 2026 को मौजूदा साल बताया गया और उसकी शुरुआत गुरुवार से दिखाई गई। वहीं, 2027 को अगला साल बताते हुए शुक्रवार से शुरू होता दिखाया गया। यानी एक ही पेज पर सही जवाब भी था और गलत जानकारी भी। यही बात यूजर ने पोस्ट में उजागर की।

एलन मस्क का तंज

इस पोस्ट को एलन मस्क ने रीपोस्ट करते हुए लिखा कि इसमें ‘सुधार की गुंजाइश है।’ उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। टेक से जुड़े लोगों और आम यूजर्स ने इस पर चर्चा शुरू कर दी कि जब Google जैसा प्लेटफॉर्म भी ऐसी गलती कर सकता है, तो आंख बंद करके भरोसा करना कितना सही है।

Google Search पर लोगों का भरोसा

Google Search लंबे समय से लोगों की पहली पसंद रहा है। किसी सवाल का जवाब चाहिए हो, तारीख जाननी हो या कोई फैक्ट चेक करना हो, ज्यादातर लोग सीधे Google खोलते हैं। AI चैटबॉट्स के आने से पहले तो Google ही सबसे बड़ा भरोसेमंद स्रोत माना जाता था।

READ MORE: WhatsApp से कितना अलग है एलन मस्क का XChat?

छोटी गलती, लेकिन बड़ा असर

भले ही यह गलती छोटी लगे, लेकिन तारीख और साल से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी कई बार भ्रम पैदा कर सकती है। कई यूजर्स सर्च रिजल्ट को बिना जांचे सही मान लेते हैं। खासतौर पर जब जानकारी पूरे भरोसे के साथ दिखाई जाती है, तो लोग सवाल नहीं करते।

क्या सर्च इंजन भी गलत हो सकते हैं?

इस घटना ने साफ दिखा दिया कि सर्च इंजन भी इंसानों की तरह गलतियां कर सकते हैं। Google के फीचर्ड स्निपेट्स और इंस्टेंट आंसर अलग-अलग डेटा सोर्स से आते हैं, जो हमेशा आपस में मेल नहीं खाते।

READ MORE: OpenAI विवाद में चौंकाने वाला दावा! क्या एलन मस्क नहीं चलाते कंप्यूटर?

AI के दौर में सतर्कता जरूरी

Google लगातार AI और मशीन लर्निंग से अपने सिस्टम को बेहतर बना रहा है, लेकिन इसके बावजूद कभी-कभी गलत जानकारी सामने आ जाती है इसलिए तारीख, पैसे, हेल्थ या कानूनी मामलों से जुड़ी जानकारी को क्रॉस-चेक करना जरूरी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT को टक्कर देने आ रही है Apple की नई Siri
Previous Story

ChatGPT को टक्कर देने आ रही है Apple की नई Siri

Next Story

लॉन्च के बाद Midnight टोकन में 83% की भारी गिरावट

Latest from News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss