Google Chrome में अपडेट हुए ये 10 नए AI फीचर्स

आपके काम की खबर… Google Chrome में अपडेट हुए ये 10 नए AI फीचर्स

5 mins read
951 views
September 22, 2025

Chrome update 2025: Google ने अपने Chrome ब्राउजर के लिए अब तक का सबसे बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में कुल 10 नए AI फीचर्स शामिल हुए हैं। इनमें Gemini इंटीग्रेशन, AI ब्राउजिंग असिस्टेंस, और ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने वाले फीचर्स प्रमुख हैं। यह अपडेट सबसे पहले अमेरिका में अंग्रेजी में उपलब्ध होगा उसके बाद आने वाले महीनों में दूसरे देशों और भाषाओं में भी रोलआउट किया जाएगा।

Google Chrome में अब 10 नए AI फीचर्स, Gemini इंटीग्रेशन और सुरक्षित ब्राउज़िंग के साथ स्मार्ट सर्च का अनुभव।

Gemini AI अब Chrome में

इस अपडेट के साथ Google ने Gemini AI को Chrome में पेश किया है। Mac और Windows डेस्कटॉप यूजर्स अब Gemini से वेबपेज को समझाने या संक्षेप में बताने, कई टैब का विश्लेषण करने, Nano Banana इमेज बनाने और छात्रों व युवा पेशेवरों के लिए रिसर्च करने में मदद ले सकते हैं। आने वाले हफ्तों में Gemini Google Workspace ऐप्स जैसे YouTube, Calendar और Maps में भी इंटीग्रेट होगा जिससे यूजर्स बिना टैब बदलें मल्टीटास्क कर पाएंगे।

READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद!

एजेंटिक फीचर्स से स्मार्ट ब्राउजिंग

Gemini का नया एजेंटिक फीचर यूजर्स की ओर से अपॉइंटमेंट बुक करने या ग्रॉसरी ऑर्डर जैसी चीजें कर सकता है। Google ने भरोसा दिया है कि यूजर्स पूरी तरह नियंत्रण में रहेंगे और असिस्टेंट को कभी भी रोक सकते हैं।

AI ओम्निबॉक्स और Recall फीचर

Chrome का एड्रेस बार अब AI मोड के साथ अपडेट किया गया है। इसमें यूजर्स सीधे जटिल क्वेरी टाइप कर सकते हैं और साइड पैनल में AI द्वारा जानकारी पा सकते हैं। नया Recall फीचर पहले देखी गई वेबसाइट्स को खोजने में मदद करता है।

READ MORE: Google Gemini की गलती पर बोले सुंदर पिचाई, कहा- Unacceptable…

Gemini Nano से सुरक्षित ब्राउजिंग

सुरक्षा के लिए Gemini Nano Safe Browsing को मजबूत करेगा, जिससे फेक वायरस और Giveaways अलर्ट जैसी स्कैम कोशिशों से बचाव होगा। Chrome AI की मदद से स्पैमी नोटिफिकेशन फिल्टर करेगा और साइट परमिशन रिक्वेस्ट बेहतर तरीके से मैनेज करेगा। Google के अनुसार, Android पर Chrome पहले ही रोजाना 3 बिलियन अवांछित नोटिफिकेशन ब्लॉक करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple लाएगा पहला टचस्क्रीन MacBook Pro, 2026 में होगा लॉन्च
Previous Story

Apple लाएगा पहला टचस्क्रीन MacBook Pro, 2026 में होगा लॉन्च

Akatsuki ने शुक्र की कक्षा में की अंतिम यात्रा, जापान का मिशन अब समाप्त
Next Story

Akatsuki ने शुक्र की कक्षा में की अंतिम यात्रा, जापान का मिशन अब समाप्त

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss