Gemini से बना रहे हैं ट्रेंडी फोटो तो रुक जाइए

Gemini से बना रहे हैं ट्रेंडी फोटो तो रुक जाइए… आपकी प्राइवेसी हो रही LEAK

6 mins read
1.2K views
September 15, 2025

Gemini AI photo: आजकल सोशल मीडिया पर Google Gemini के ट्रेंड की खूब चर्चा हो रही है। हर कोई इसका इस्तेमाल करके अपनी तस्वीरें बनवा रहा है। यह टूल 3D मॉडल इमेज से लेकर रेट्रो साड़ी तक की तस्वीरें तैयार कर देता है लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि Gemini का Nano Banana फीचर कितना सुरक्षित है? Google का दावा है कि यह टूल पूरी तरह से सेफ है और इसमें केवल वही फोटो इस्तेमाल होती है जो यूजर खुद अपलोड करता है। बिना परमिशन के किसी भी फोटो का इस्तेमाल AI को ट्रेन करने में नहीं किया जाता, लेकिन हाल ही में एक Instagram यूजर के अनुभव ने लोगों को प्राइवेसी पर सोचने को मजबूर कर दिया है।

क्या Google Gemini का Nano Banana टूल वाकई सुरक्षित है? इंस्टाग्राम पर सामने आए एक अनुभव ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Instagram यूजर का दावा

Instagram यूजर ने वीडियो पोस्ट करके बताया कि उन्होंने Gemini का ट्रेंड फॉलो करते हुए Nano Banana फीचर का इस्तेमाल किया। उन्होंने फूल स्लीव्स की कुर्ती पहनी हुई अपनी फोटो अपलोड की और प्रॉम्प्ट में लिखा कि उन्हें 90s स्टाइल की रेट्रो साड़ी वाली तस्वीर चाहिए। टूल ने तुरंत उनकी मनचाही इमेज बना दी।

शुरुआत में सब कुछ ठीक लगा और उन्होंने तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दी, लेकिन बाद में उन्होंने गौर किया कि उस इमेज में उनके कंधे पर एक तिल मौजूद है। चौंकाने वाली बात यह थी कि उनकी ओरिजिनल अपलोड की गई फोटो में तिल नजर ही नहीं आ रहा था। इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया आखिर Gemini को कैसे पता चला कि उनके कंधे पर तिल है?

 

लोगों की बढ़ी चिंता

इस दावे के बाद यूजर्स के बीच हलचल मच गई। कई लोग अब अपनी प्राइवेसी और पर्सनल डाटा की सुरक्षा को लेकर असमंजस में हैं। यूजर का वीडियो वायरल होने के बाद हजारों कमेंट आए जिनमें से कई यूजर्स ने भी इसी तरह के अनुभव साझा किए।

READ MORE: Samsung के इन डिवाइसों में मिलेगा Google Gemini AI का जादू

दूसरी यूजर की थ्योरी

एक पिन किए गए कमेंट में दूसरी यूजर ने लिखा कि शायद Google के पास पहले से हमारी तस्वीरें मौजूद होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि Gemini Google का ही प्रोडक्ट है इसलिए वह आपके Google अकाउंट से जुड़ी फोटो तक पहुंच सकता है। इसी वजह से टूल ने तस्वीर में तिल जोड़ दिया होगा।

READ MORE: ChatGPT Plus vs Gemini AI Pro: कौन है अपके लिए बेस्ट?

यूजर्स में प्राइवेसी को लेकर चिंता

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि Gemini का Nano Banana फीचर ऐसा कैसे कर सका लेकिन इस घटना ने यूजर्स के मन में प्राइवेसी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ Google दावा करता है कि उसका AI टूल सुरक्षित है। वहीं, दूसरी तरफ ऐसे अनुभव लोगों की शंका को और गहरा रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Swiggy का नया ऐप ‘Toing’ लॉन्च
Previous Story

Swiggy का नया ऐप ‘Toing’ लॉन्च, लोगों को मिलेगा सस्ता और स्वादिष्ट खाना

भारतीय गेमर्स के लिए खुशखबरी, Windows 11 में Xbox कंट्रोलर का बड़ा बदलाव
Next Story

भारतीय गेमर्स के लिए खुशखबरी, Windows 11 में Xbox कंट्रोलर का बड़ा बदलाव

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss