Google ने अपने पॉपुलर AI टूल Audio Overviews में एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह टूल सिर्फ इंग्लिश में ही नहीं, बल्कि 50 से ज्यादा लैंग्वेज में यूज किया जा सकता है।
Google Audio Overviews: Google ने अपने AI टूल Audio Overviews में बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह फीचर सिर्फ इंग्लिश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें 50 से ज्यादा लैंग्वेज जोड़ दी गई हैं। इनमें हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, कोरियन और चीनी लैंग्वेज शामिल हैं। इस फीचर की मदद से आप अपनी रिसर्च या स्क्रिप्ट को पॉडकास्ट जैसे ऑडियो फॉर्मेट में सुन सकते हैं, वो भी अपनी पसंदीदा भाषा में।
कहां मिलेगा ये फीचर?
यह नया फीचर Google के NotebookLM ऐप पर मौजूद है। इस ऐप की हेल्प से अब यूजर्स किसी भी रिसर्च को पढ़ने की बजाय अपनी मनपसंद लैंग्वेज में सुन सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- NotebookLM ऐप खोलें।
- टॉप राइट कॉर्नर पर दिए Settings पर टैप करें।
- यहां से Output Language चुनें
- लैंग्वेज की लिस्ट में से अपनी पसंद की भाषा चुन लें।
- अब आप अपनी रिसर्च को उसी लैंग्वेज में ऑडियो में सुन सकते हैं।
Audio Overviews फीचर अभी और होगा बेहतर
Google अपने AI फीचर Audio Overviews को लगातार बेहतर बनाने में जुटा है। कंपनी का कहना है कि यह अभी शुरुआती स्टेज में है। आने वाले समय में इसमें और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिससे यह और ज्यादा यूजर फ्रेंडली और पावरफुल बन सके।
कहां-कहां पहुंचा ये फीचर?
Audio Overviews को 2023 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसे 200 से ज्यादा देशों में पहुंचाया जा चुका है। यह फीचर Google Gemini AI चैटबॉट और Google Docs में पहले से ही Audio Overviews फीचर को ऐड किया गया है। इस फीचर की मदद से आप रिसर्च या लेख को पॉडकास्ट की तरह सुन सकते हैं। Google का मकसद इस टूल को इतना आसान और इंटेलिजेंट बनाना है कि कोई भी व्यक्ति, अपनी लैंग्वेज में इस तकनीक का पूरा फायदा उठा सके।