NotebookLM

Google का Audio Overviews टूल हिंदी में भी हुआ लॉन्च

4 mins read
1.3K views
April 30, 2025

Google ने अपने पॉपुलर AI टूल Audio Overviews में एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह टूल सिर्फ इंग्लिश में ही नहीं, बल्कि 50 से ज्यादा लैंग्वेज में यूज किया जा सकता है।

Google Audio Overviews: Google ने अपने AI टूल Audio Overviews में बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यह फीचर सिर्फ इंग्लिश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें 50 से ज्यादा लैंग्वेज जोड़ दी गई हैं। इनमें हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, कोरियन और चीनी लैंग्वेज शामिल हैं। इस फीचर की मदद से आप अपनी रिसर्च या स्क्रिप्ट को पॉडकास्ट जैसे ऑडियो फॉर्मेट में सुन सकते हैं, वो भी अपनी पसंदीदा भाषा में।

कहां मिलेगा ये फीचर?

यह नया फीचर Google के NotebookLM ऐप पर मौजूद है। इस ऐप की हेल्प से अब यूजर्स किसी भी रिसर्च को पढ़ने की बजाय अपनी मनपसंद लैंग्वेज में सुन सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • NotebookLM ऐप खोलें।
  • टॉप राइट कॉर्नर पर दिए Settings पर टैप करें।
  • यहां से Output Language चुनें
  • लैंग्वेज की लिस्ट में से अपनी पसंद की भाषा चुन लें।
  • अब आप अपनी रिसर्च को उसी लैंग्वेज में ऑडियो में सुन सकते हैं।

Audio Overviews फीचर अभी और होगा बेहतर

Google अपने AI फीचर Audio Overviews को लगातार बेहतर बनाने में जुटा है। कंपनी का कहना है कि यह अभी शुरुआती स्टेज में है। आने वाले समय में इसमें और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे, जिससे यह और ज्यादा यूजर फ्रेंडली और पावरफुल बन सके।

कहां-कहां पहुंचा ये फीचर?

Audio Overviews को 2023 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसे 200 से ज्यादा देशों में पहुंचाया जा चुका है। यह फीचर Google Gemini AI चैटबॉट और Google Docs में पहले से ही Audio Overviews फीचर को ऐड किया गया है। इस फीचर की मदद से आप रिसर्च या लेख को पॉडकास्ट की तरह सुन सकते हैं। Google का मकसद इस टूल को इतना आसान और इंटेलिजेंट बनाना है कि कोई भी व्यक्ति, अपनी लैंग्वेज में इस तकनीक का पूरा फायदा उठा सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

असली-नकली सोने की पहचान कराएगा ये सरकारी ऐप, जानें कैसे
Previous Story

असली-नकली सोने की पहचान कराएगा ये सरकारी ऐप, जानें कैसे

Blinkit-Airtel SIM: 10 मिनट में सिम डिलीवरी का प्लान फेल, सरकार ने उठाए सवाल
Next Story

Blinkit-Airtel SIM: 10 मिनट में सिम डिलीवरी का प्लान फेल, सरकार ने उठाए सवाल

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss