रहस्य से घिरा Archive.today, FBI ने शुरू की मालिक की खोज

8 mins read
791 views
November 10, 2025

FBI Investigation: इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जो वेबपेज को सुरक्षित रखने का विकल्प देती हैं। इनमें से Archive.today काफी लोकप्रिय है। यह साइट किसी भी वेबपेज की स्नैपशॉट कॉपी सेव कर लेती है जिससे वह पेज बाद में भी देखा जा सकता है। भले ही वह डिलीट हो जाए, एडिट हो जाए या फिर पेवॉल के पीछे हो। अब इसी वेबसाइट को लेकर FBI ने बड़ी कार्रवाई की है जिसके बाद इसे लेकर सोशल मीडिया और टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चा है।

चीन ने AI चिप्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकारी फंड से बनने वाले डेटा सेंटर अब सिर्फ लोकल चिप टेक्नोलॉजी अपनाएंगे।

FBI ने वेबसाइट के असली मालिक तक पहुंचने के लिए भेजा समन

Archive.today ने खुद X पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि FBI ने डोमेन रजिस्ट्रार Tucows को समन जारी किया है। यह समन 30 अक्टूबर को जारी हुआ है और इसमें Archive.today पर काम करने वाले व्यक्ति या संगठन की असली पहचान बताने के लिए कहा गया है। समन में नाम और पूरा पता, ईमेल और फोन नंबर, भुगतान संबंधी इतिहास और रिकॉर्ड, लॉगिन और IP एड्रेस के रिकॉर्ड जैसी जानकारियां मांगी गई।

डिवाइस आईडी और ब्राउजिंग सेशन की जानकारी

यह जानकारी एक संघीय आपराधिक जांच से जुड़ी है। समन के अनुसार, यह जानकारी 29 नवंबर तक जमा कराना जरूरी है। Tucows ने अपनी प्रतिक्रिया दिया है हम आजादी के पक्ष में हैं, पर कानून का पालन आवश्यक है। इस समन की पुष्टि Tucows ने की है। हालांकि, उन्होंने विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार किया है।

कंपनी का आधिकारिक बयान था कि हम इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं, लेकिन जब वैध कानूनी नोटिस मिलता है, हम कानून के अनुसार सहयोग करते हैं। यानी यदि कोर्ट ऑर्डर वैध है तो Tucows जानकारी साझा कर सकती है।

FBI की दिलचस्पी क्यों?

हालांकि, समन में कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि मामला कॉपीराइट और पब्लिशिंग इंडस्ट्री से जुड़ा हो सकता है। क्योंकि Archive.today की मदद से लोग पेवॉल के पीछे के लेख फ्री में पढ़ लेते हैं, हटाए गए या बदले गए पोस्ट देखे जा सकते हैं और कई वेबसाइट्स की खबरें पूरी तरह मुफ्त में शेयर हो जाती हैं। इससे न्यूज वेबसाइट्स और डिजिटल मीडिया कंपनियों के राजस्व पर असर पड़ता है। यही वजह है कि कई पब्लिशर्स इसे कमाई के मॉडल को नुकसान पहुंचाने वाला प्लेटफॉर्म मानते हैं।

READ MORE: अमेरिका में लागू हुआ नया कानून, सोशल मीडिया यूज से पहले बतानी होगी उम्र

Archive.today के मालिक का अब तक रहस्य

Archive.today, Internet Archive जैसा कोई रजिस्टर्ड गैर-लाभकारी संस्थान नहीं है। इसका संचालन कौन करता है, यह कई सालों से रहस्य बना हुआ है। रजिस्ट्रेशन में जो नाम दिखता है वह Denis Petrov है, लेकिन माना जाता है कि यह नकली या छिपाया हुआ नाम है।

वॉरंट कैनरी

Archive.today ने FBI के समन की कॉपी सार्वजनिक की है। इंटरनेट जगत में इसे Warrant Canary कहा जाता है। इसका मतलब वेबसाइट ऑपरेटर यह दिखाना चाहता है कि वह सरकारी दबाव में चुप नहीं है और उसने जानकारी मिलने की बात खुलकर बता दी है।

READ MORE: Denmark में नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर नई पाबंदी

अब आगे क्या?

अब मुख्य सवाल यह है कि

  • क्या Tucows FBI को जानकारी देगा?
  • क्या जांच का केंद्र कॉपीराइट है या कोई दूसरा मामला?

क्या Archive.today के मालिक की पहचान सामने आ जाएगी?

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

डेटा सुरक्षा मामले में इस Android फोन के सामने iPhone भी है फेल… रिपोर्ट में खुलासा
Previous Story

डेटा सुरक्षा मामले में इस Android फोन के सामने iPhone भी है फेल… रिपोर्ट में खुलासा

Next Story

Meta कर्मचारी AI चैटबॉट से लिख रहे Performance Review

Latest from Tech News

साइबर सिक्योरिटी में बड़ी छलांग, Microchip को मिला ग्लोबल सर्टिफिकेट

साइबर सिक्योरिटी में बड़ी छलांग, Microchip को मिला ग्लोबल सर्टिफिकेट

Microchip certification: अमेरिका की सेमीकंडक्टर कंपनी Microchip Technology ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को IEC 62443-4-1 मानक के तहत परिपक्वता स्तर 2 का सर्टिफिकेशन मिला है। यह प्रमाणन दिखाता है कि

Don't Miss