Meta कर्मचारी AI चैटबॉट से लिख रहे Performance Review

4 mins read
963 views
November 10, 2025

Meta AI Chatbot: Meta ने अपने ऑफिस सिस्टम में एक नया बदलाव किया है। अब कंपनी के कर्मचारी साल के पर्फोर्मेंस रिव्यू लिखते समय कंपनी के ही AI चैटबॉट Metamate की मदद ले रहे हैं। यह बात एक रिपोर्ट में सामने आई है।

Meta के ऑफिस में AI का बढ़ता रोल: कर्मचारी Metamate के जरिए अपने सालाना Performance Review को जल्दी और आसान तरीके से तैयार कर पा रहे हैं।

Metamate क्या है और कैसे मदद करता है?

Metamate एक AI असिस्टेंट है जो बिल्कुल ChatGPT की तरह काम करता है। यह कर्मचारियों के रिपोर्ट्स, प्रोजेक्ट डॉक्यूमेंट्स, नोट्स और टीम फीडबैक को स्कैन करके पूरे साल के काम का सारांश तैयार कर देता है। इससे कर्मचारियों को पर्फोर्मेंस रिव्यू लिखने में समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।

Meta के Superintelligence Labs के प्रोडक्ट डायरेक्टर Joseph Spisak ने बताया कि वे खुद भी Metamate का उपयोग अपने रिव्यू लिखने में करते हैं। उनका कहना है कि मैं साल के अंत में Metamate को बुलाता हूं, यह मेरे सभी डॉक्यूमेंट्स और काम को खोजकर मेरे उपलब्धियों और फीडबैक का साफ-सुथरा सारांश बना देता है। उन्होंने मजाक में कहा कि कुछ लोग रिव्यू बेहतर दिखाने के लिए भी इसका इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकते हैं।

READ MORE: ChatGPT हुआ नॉटी… यूजर्स जल्द देख पाएंगे ऐसे कंटेट

फायदे और चुनौतियां

कुछ कर्मचारियों ने कहा कि Metamate उपयोगी है, लेकिन अगर प्रोजेक्ट का पूरा संदर्भ न दिया जाए तो AI कई बार सही जानकारी समझ नहीं पाता। इसलिए कई लोग इसे feedback templates तैयार करने के लिए ज्यादा उपयोग करते हैं।

READ MORE: OpenAI ने खरीदी Sky वाली कंपनी, ChatGPT होगा और स्मार्ट होगा

कामकाज में AI का बढ़ता रोल

Meta लगातार अपने ऑफिस सिस्टम में AI को गहराई से जोड़ रहा है। चाहे ऐप बनाना हो, डेटा एनालिसिस करना हो या अब पर्फोर्मेंस रिव्यू लिखना हो।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

रहस्य से घिरा Archive.today, FBI ने शुरू की मालिक की खोज

Next Story

फेड गवर्नर का दावा, Stablecoin बढ़ते तो ब्याज दरें हो सकती हैं कम

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss