FBI

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चेतावनी, न करें ये काम

7 mins read
1.1K views
January 26, 2025

स्कैमर्स इन ऐप्स को आपके फोन में इंस्टॉल करते हैं और फिर आपकी निजी जानकारी चुराकर आपके साथ धोखाधड़ी करते हैं।

Cyber Crime : Smartphone यूजर्स के लिए एक नई चेतावनी आई है। इस चेतावनी में यूजर्स को कुछ ऐप्स डाउनलोड करने के लिए मना किया गया है। दरअसल, ये ऐप्स आपके स्मार्टफोन से आपकी प्राइवेट इन्फोर्मेशन चुराकर हैकर्स के साथ शेयर कर देते हैं। ऐसा करने से आप बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। यह अलर्ट Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए जारी की गई है। ये ऐप्स देखने में बिल्कुल असली ऐप्स की तरह दिखते हैं, लेकिन डाउनलोड होने के बाद ये आपके डिवाइस से जरूरी परमिशन मांगते हैं और आपके फोन से निजी जानकारी चुरा लेते हैं।

क्या है FBI की वॉर्निंग

FBI ने यूजर्स के लिए यह चेतावनी जारी की है। 18 जनवरी को FBI ने अपनी चेतावनी में कहा कि इसकी वजह से कई यूजर्स के बैंक अकाउंट से पैसे चोरी हुए हैं। एजेंसी ने अपनी चेतावनी में कहा है कि Google और Apple ने अपनी ऐप पॉलिसी में कई बड़े अपडेट किए हैं, इसके बावजूद यूजर्स को कुछ ऐप्स को इंस्टॉल नहीं करना चाहिए।

FBI ने इन ऐप्स को फैंटम हैकर का नाम दिया है। स्कैमर्स इन ऐप्स के जरिए यूजर्स के डिवाइस में सेंध लगा रहे हैं। यूजर्स की जानकारी चुराने के बाद स्कैमर्स यूजर्स को यह यकीन दिलाते हैं कि वे बैंक कर्मचारी हैं और हैकर्स ने उनके अकाउंट पर अटैक करने की कोशिश की है। ऐसे में यूजर्स को अपने अकाउंट से पैसे किसी सुरक्षित जगह ट्रांसफर कर देने चाहिए। अपने पैसे बचाने के लिए यूजर्स जल्दबाजी में स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं और अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं। इतना ही नहीं, इसके अलावा स्कैमर्स टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर भी यूजर्स को ठगते हैं।

इन्हें न करें डाउनलोड

  • सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, WhatsApp या SMS के जरिए प्राप्त लिंक से अपने फोन पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
  • किसी भी ईमेल या APK फाइल के जरिए अपने स्मार्टफोन पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
  • किसी भी थर्ड पार्टी स्टोर से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भेजे गए लिंक से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।

बरतें ये सावधानियां

अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करने से पहले हमेशा उसकी प्रामाणिकता की जांच करें, जो अक्सर यूजर नहीं करते हैं। इसके लिए ऐप के डेवलपर के बारे में पूरी जानकारी लें। ऐप इंस्टॉल करने से पहले यूजर द्वारा दी गई रेटिंग और फीडबैक भी चेक करें।

बैंकिंग या किसी भी तरह के फाइनेंसिंग ऐप को उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके ही डाउनलोड करें। कई बार स्कैमर्स असली ऐप से मिलते-जुलते ऐप को गूगल और ऐपल के ऐप स्टोर पर अपलोड कर देते हैं। यूजर जाने-अनजाने में इन्हें डाउनलोड कर लेते हैं और अपनी निजी जानकारी हैकर्स के साथ शेयर कर देते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Amazon Republic Day Sale
Previous Story

Amazon Republic Day Sale: स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर शानदार ऑफर्स

Indian Government
Next Story

Google Chrome से चोरी हो रहा प्राइवेट डेटा, सरकार ने दी वॉर्निंग

Latest from Phones

Don't Miss