सोशल मीडिया पर Jio, BSNL और itel क्यों कह रहे हैं Sorry?

सोशल मीडिया पर Jio, BSNL और itel क्यों कह रहे हैं Sorry?

5 mins read
1K views
November 8, 2025

Social Media: Facebook, Instagram और X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन नए ट्रेंड्स आते रहते हैं। इन दिनों #SorryNotSorry हैशटैग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। Jio, BSNL, itel और Reliance जैसे बड़े ब्रांड्स अपने यूजर्स से माफी मांगते हुए अपने प्रोडक्ट और सर्विस की जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

Jio, BSNL, itel और Reliance जैसे ब्रांड्स #SorryNotSorry ट्रेंड के जरिए सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्ट और सर्विस की जानकारी दे रहे हैं और हल्के ह्यूमर के साथ यूजर्स से माफी भी मांग रहे हैं।

#SorryNotSorry ट्रेंड क्या है?

यह ट्रेंड यूजर्स के बीच ब्रांड्स के प्रोडक्ट और सर्विस को प्रमोट करने का तरीका है। ब्रांड्स आधिकारिक माफी के नाम पर पोस्ट डालते हैं, जिसमें हल्का ह्यूमर होता है। पोस्ट देखने में सीरियस लगती है लेकिन पढ़ने पर यूजर्स को कंपनी की सर्विस और ऑफर्स की जानकारी मिलती है। इस ट्रेंड में कंपनियां अपने यूजर्स से माफी मांगते हुए बताते हैं कि उनके प्रोडक्ट या सर्विस में क्या खास है और कौन से ऑफर उपलब्ध हैं।

READ MORE: DeperAI और Reliance ने मिलाया हाथ, इस पार्टनरशिप से क्या होगा फायदा?

कौन-कौन ब्रांड्स शामिल हैं?

  • Reliance Jio ने अपने X हैंडल पर गूगल जेमिनी और Jio Youth ऑफर के बारे में बताया। इसमें यूजर्स को 1 साल के लिए Google Gemini Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
  • BSNL ने माफी मांगते हुए अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स की जानकारी शेयर की और ‘रिचार्ज का बजट टाइट’ है को हाईलाइट किया।
  • itel और अन्य ब्रांड्स भी इस ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रोडक्ट और ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

ब्रांड्स Instagram, Facebook और X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को आकर्षित करने और अपनी सर्विस और प्रोडक्ट के प्रति जागरूक करने के लिए इस ट्रेंड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ब्रांड्स की रणनीति क्या है?

#SorryNotSorry ट्रेंड एक मार्केटिंग स्टंट है। इसके जरिए ब्रांड्स यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करते हैं अपने प्रोडक्ट और सर्विस को प्रमोट करते हैं और सोशल मीडिया पर ज्यादा एंगेजमेंट पाते हैं। इस तरह यह ट्रेंड यूजर्स को जानकारी देने और ब्रांड प्रमोशन दोनों का माध्यम बन गया है।

READ MORE: Reliance बनाने जा रहा दुनिया का सबसे बड़ AI डेटा सेंटर

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CRED अब AI की मदद से दे रहा बेहतरीन डिजिटल अनुभव
Previous Story

CRED अब AI की मदद से दे रहा बेहतरीन डिजिटल अनुभव

Xiaomi-की-हुई-इंटरनेशनल-बेइज्जती-फोन-की-सुरक्षा-पर-उठे-सवाल
Next Story

Xiaomi की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, फोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Latest from News

Don't Miss