एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI को घेरा, जानें क्या है पूरा मामला

एलन मस्क की कंपनी xAI ने Apple और OpenAI को घेरा, जानें क्या है पूरा मामला

5 mins read
1.4K views
August 26, 2025

Apple और OpenAI पर एलन मस्क का गंभीर आरोप मुकदमे में कहा गया कि ChatGPT को iPhone पर प्राथमिकता देकर बाकी AI चैटबॉट्स को बाहर किया जा रहा है।

Elon Musk: Elon Musk की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI और उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अमेरिका के Texas की फेडरल कोर्ट में एक बड़ा मुकदमा दायर किया है। यह 61 पन्नों की शिकायत सीधे Apple और OpenAI के खिलाफ है। मस्क का आरोप है कि दोनों दिग्गज कंपनियां मिलकर स्मार्टफोन और जेनरेटिव AI चैटबॉट मार्केट में Monopoly बना रही हैं। उन्होंने कोर्ट से अरबों डॉलर के मुआवजे और ज्यूरी ट्रायल की मांग की है।

Apple OpenAI डील विवादों में

शिकायत में कहा गया है कि 2024 में Apple और OpenAI के बीच हुई डील के बाद iPhones में ChatGPT का एक्सक्लूसिव इंटीग्रेशन किया गया। इसका मतलब यह हुआ कि ChatGPT  को iOS पर डिफॉल्ट स्टेटस मिल गया, जिससे दूसरे चैटबॉट्स के लिए रास्ता बंद हो गया। मस्क का मानना है कि यह कदम फेयर कॉम्पिटीशन के खिलाफ है और यूजर्स के विकल्पों को सीमित करता है।

बाजार में हेरफेर के आरोप

xAI ने यह भी दावा किया कि Apple जानबूझकर App Store में ChatGPT को टॉप रैंक पर दिखाता है और बाकी चैटबॉट्स जैसे मस्क का खुद का Grok पीछे छूट जाते हैं क्योंकि ChatGPT पहले से iPhone में मौजूद रहता है यूजर्स दूसरे चैटबॉट्स को डाउनलोड करने में रुचि नहीं दिखाते।

मस्क की पुरानी नाराजगी

यह मामला मस्क की लंबे समय से चल रही आलोचना का हिस्सा भी है। उन्होंने पहले भी आरोप लगाया था कि Apple App Store में ChatGPT को खास बढ़ावा देता है। यह मस्क का एप्पल के खिलाफ पहला केस है, लेकिन OpenAI पर वह पहले भी केस कर चुके हैं जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कंपनी गैर-लाभकारी से लाभकारी मॉडल में बदल गई। यह ट्रायल मार्च 2026 में होना है।

READ MORE: Elon Musk और Samsung की हुई डील, Tesla के नए AI चिप्स बनाएगी कंपनी

OpenAI और Oracle का ऐलान, अमेरिका में बनेंगे नए डेटा सेंटर

आगे का असर

अगर कोर्ट मस्क के पक्ष में फैसला देता है, तो iPhones पर अन्य चैटबॉट्स को भी मौका मिल सकता है और Apple की एक्सक्लूसिविटी खत्म हो सकती है। यह केस AI और स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर बड़ा असर डाल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Online Gaming Bill 2025: अब बंद होंगे पैसे वाले गेम, सरकार का बड़ा फैसला
Previous Story

Online Gaming Bill 2025: अब बंद होंगे पैसे वाले गेम, सरकार का बड़ा फैसला

Apple का चौथा रिटेल स्टोर पुणे में 4 सितंबर को होगा लॉन्च
Next Story

Apple का चौथा रिटेल स्टोर पुणे में 4 सितंबर को होगा लॉन्च

Latest from Latest news

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss