Meta AI से अब वीडियो एडिटिंग हुई और आसान, जुड़े स्मार्ट फीचर

Meta AI से अब वीडियो एडिटिंग हुई और आसान, जुड़े स्मार्ट फीचर

6 mins read
1.2K views
June 12, 2025

Meta का यह नया AI फीचर वीडियो एडिटिंग की दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। अब हर कोई अपने वीडियो को प्रोफेशनल लुक दे सकता है, वो भी बिना किसी एडिटिंग ज्ञान के। 

Meta AI New Feature: आज के समय में शॉर्ट वीडियो बनाना सिर्फ एक शौक नहीं रह गया है, बल्कि अब यह कई लोगों के लिए करियर का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में वीडियो को अट्रैक्टिव और प्रोफेशनल दिखाने के लिए एडिटिंग बेहद जरूरी होती है, लेकिन वीडियो एडिटिंग सीखना और उसे ठीक से करना सभी के बस की बात नहीं होती। इसी समस्या को Meta AI ने आसान बनाया है। 

क्या है Meta का नया फीचर

Meta ने अपने AI सिस्टम में स्मार्ट वीडियो एडिटिंग फीचर्स जोड़े हैं, जिनकी मदद से अब कोई भी व्यक्ति बिना टेक्निकल स्किल के अपने वीडियो को शानदार तरीके से एडिट कर सकेगा। Meta ने यह फीचर्स अपनी AI ऐप, वेबसाइट और अमेरिका में मौजूद Edits ऐप में उपलब्ध कराए हैं। जल्द ही यह फीचर दुनियाभर के दर्जनों देशों में लॉन्च होंगे। 

वीडियो एडिटिंग अब होगी आसान 

Meta के इस फीचर की खास बात ये है कि इसके लिए आपको किसी एडिटिंग सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग लेने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपनी वीडियो अपलोड करनी होगी। फिर आप 50 से ज्यादा पहले से बने हुए प्रॉम्प्ट्स की मदद से वीडियो में बदलाव कर सकते हैं। 

प्रॉम्प्ट क्या होते हैं

प्रॉम्प्ट मतलब छोटे-छोटे कमांड या निर्देश, जिन्हें आप AI को देते हैं और वह उसी आधार पर आपके वीडियो में बदलाव करता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप कहें मेरे कपड़े लाल कर दोया बैकग्राउंड को समुद्र में बदल दो‘, तो AI उसी के अनुसार बदलाव करेगा। 

किन चीजों में कर सकते हैं बदलाव

  • वीडियो का बैकग्राउंड बदलना 
  • कपड़ों का रंग और स्टाइल 
  • पूरे वीडियो का थीम और लुक 

Meta का कहना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले समय में यूजर्स खुद के प्रॉम्प्ट्स बनाकर वीडियो एडिट कर सकेंगे। यानी आप अपनी सोच और क्रिएटिविटी के मुताबिक, वीडियो को पूरी तरह कस्टमाइज कर पाएंगे। 

किनके लिए है यह फीचर

यह फीचर खासतौर पर क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए लाया गया है जो रोज वीडियो बनाते हैं, लेकिन प्रोफेशनल एडिटिंग के लिए एक्सपर्ट की जरूरत महसूस करते हैं। अब AI की मदद से यह काम चुटकियों में हो सकेगा। 

पूरी तरह मुफ्त, अभी के लिए 

अभी के लिए यह फीचर पूरी तरह से फ्री है। आप Meta AI ऐप या वेबसाइट पर जाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भविष्य में इसमें प्रीमियम सर्विस भी आ सकती है, लेकिन फिलहाल यह सभी के लिए ओपन है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

कहीं... आपका कॉल तो सुन नहीं रहा कोई? गलती से भी न रखें इंटरनेट ON
Previous Story

कहीं… आपका कॉल तो सुन नहीं रहा कोई? गलती से भी न रखें इंटरनेट ON

अमेरिका-जाना-है-ट्रंप-का-‘Gold-Card-देगा-मौका-जानें-डिटेल-में-कैसे
Next Story

अमेरिका जाना है? ट्रंप का ‘Gold Card’ देगा मौका, जानें डिटेल में कैसे

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss