WhatsApp

WhatsApp पर आज ही करें ये सेटिंग, स्कैम से रहेंगे सेफ

4 mins read
1K views
December 21, 2024

WhatsApp स्कैम से बचाने के लिए आपको एक सेटिंग करनी होगी। अगर आपने ये सेटिंग कर ली तो आप कभी भी स्कैमर के जाल में नहीं आएंगे।

WhatsApp Hacking Settings: WhatsApp लोगों के जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन गया है। WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि WhatsApp की मदद से लोग देश-विदेश में भी अपनी दोस्ती और बातचीज कर सकते हैं। इन सबके बीच अब WhatsApp भी हैकर्स से अछूता नहीं रहा है। स्कैमर्स की पकड़ अब WhatsApp तक भी पहुंच चुकी है। हाल ही में स्कैमर्स ने WhatsApp के जरिए एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाकर उसके साथ ठगी की थी। अगर आप भी WhatsApp का यूज करते हैं तो आपको भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, ताकि आपका WhatsApp अकाउंट हैक न हो।

WhatsApp अकाउंट हैक

कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों के WhatsApp अकाउंट को हैक कर लिया गया हो। ऐसे में इस हैकिंग से बचने के लिए WhatsApp पर एक सेटिंग होती है, जिसे करने के बाद आप इस स्कैम से बच सकते हैं। इस सेटिंग को टू-स्टेप वेरिफिकेशन कहते हैं। इसे यूजर्स की सेफ्टी को मजबूत करने के लिए उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। अगर आप अपने WhatsApp अकाउंट को हैक होने से बचाना चाहते हैं, तो इसे तुरंत ऑन कर दें।

WhatsApp पर तुरंत करें ये सेटिंग

  • फोन पर WhatsApp खोलें।
  • तीन वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक पॉप-अप मेनू खुलेगा।
  • यहां Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Account ऑप्शन पर टैप करें।
  • Two-step verification पर क्लिक करें।
  • यहां पर अपना एक पिन सेट करें।
  • साथ ही अपना ई-मेल एड्रेस भी डाल सकते हैं।

इस सेटिंग को करने के बाद कोई भी आपके WhatsApp अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएगा और ना ही आपका अकाउंट कभी भी हैक हो पाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Netflix
Previous Story

Netflix को 42.3 करोड़ का जुर्माना, यूजर की प्राइवेसी का करता था यूज!

Poco
Next Story

Poco का शानदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss